एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: '...तो होने लगता है पेट में दर्द', अमित शाह के बयान पर भड़के CM सोरेन

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को केवल व्यापारियों की चिंता है.

झारखंड में शनिवार का दिन दो बड़ी सियासी रैलियों के नाम रहा. एक तरफ देवघर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी  की विजय संकल्प रैली में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखे प्रहार किए, तो दूसरी तरफ धनबाद में झामुमो के 51वें स्थापना दिवस पर आयोजित रैली में सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार और बीजेपी  पर जवाबी हमला बोला.

हेमंत सोरेन ने धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी को केवल व्यापारियों की चिंता है, जबकि हमारी सरकार आदिवासियों-मूलवासियों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों, किसानों के लिए काम करती है. हम ऐसे लोगों का पेट भरने से लेकर उन्हें राज्य की नौकरियों में हक दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं.

हमारी सरकार ने स्थानीय युवाओं को हक देने के लिए 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय और नियोजन नीति लाई तो इसे राज्यपाल ने उसे असंवैधानिक बताकर वापस लौटा दिया, जबकि ऐसा ही कानून कर्नाटक की सरकार ने बनाकर अपने राज्य के लोगों का आरक्षण बढ़ाया तो वहां के राज्यपाल ने इसे मंजूरी दे दी. यह अजीब स्थिति है. हम यहां के लोगों को अधिकार देने के लिए कानून बनाते हैं तो बिहार-यूपी और बाहरी लोगों के पेट में दर्द होने लगता है. सबसे अधिक झारखंडी बाहर मजदूरी कर रहे हैं और बाहर के लोगों ने झारखंड को चरागाह बना दिया है.

सोरेन ने कहा कि जिस तरह मेरे पिता गुरुजी को जीवन भर कोर्ट कचहरी का चक्कर कटवाया, जेल भिजवाया, आज फिर वही हो रहा है. जैसे गुरुजी लड़े, हम भी लड़ रहे हैं. कोर्ट-कचहरी सिर्फ सोरेन परिवार पर होता है. उन्हें मालूम है कि सोरेन परिवार के रहते इनकी दाल नहीं चलेगी. आदिवासी- मूलवासी की सरकार बने और चले, यह इन्हें मंजूर नहीं है.

जब इन्होंने अपने लोगों को पांच साल नहीं चलने दिया तो यह कैसे बर्दाश्त होगा कि हमारी सरकार पांच साल चले. लेकिन आदिवासी अब बोका (मूर्ख) नहीं रहा. हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे. चुनावी मैदान में वे हमारे खिलाफ नहीं टिक पा रहे तो तरह-तरह की साजिशें रच रहे हैं. कोल कंपनियों पर झारखंड के अरबों रुपये बकाया रहने का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमने बकाया मांगा तो हमारे पीछे ईडी-सीबीआई को लगा दिया गया.

अपनी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनते ही कोविड महामारी फैल गई, लेकिन हमने बेहतर प्रबंधन से झारखंड को इससे बाहर निकाला. मजदूरों को हवाई जहाज से मंगवाया. दो साल बाद जब जीवन पटरी पर लौटा तो हमने विकास को गति दी. यह हमारे विरोधियों और विपक्षियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है.

रैली को झामुमो सांसद महुआ माजी, विधायक मथुरा महतो, सुदिव्य कुमार सोनू सहित कई नेताओं ने संबोधित किया. रैली स्थल पर सुबह से झामुमो समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचते रहे. सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने हेमंत सोरेन का मुखौटा पहन रखा था. जिस गोल्फ ग्राउंड में झामुमो की रैली हुई, उसी स्थान पर वर्ष 1973 में आज ही के दिन झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना हुई थी.

इसे भी पढ़ें:

Amit Shah Jharkhand Visit: सोरेन सरकार को अमित शाह ने दी सीधी चुनौती, बोले- चुनाव मैदान में आकर कर लें दो-दो हाथ, जनता...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget