एक्सप्लोरर

Jharkhand: दुमका में पुलिस ने 6 महीने बाद कब्र खोदकर निकाली लाश, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप 

Dumka News: झारखंड (Jharkhand) के दुमका में बायो हेंब्रम नाम के शख्स की मौत हो गई. छोटे बेटे ने शव को दफना दिया. लेकिन, जब बड़े बेटे को सच्चाई पता चली तो उसने लाश को कब्र से निकालवाया. 

Dumka Police Found Dead Body From Dumka: झारखंड (Jharkhand) के दुमका (Dumka) जिलें में रामगढ़ थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कोआम गांव में पुलिस ने बेटे की शिकायत पर करीब 5 महीने पहले दफनाए गए 60 वर्षीय बायो हेंब्रम के शव (Dead Body) को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया. एसडीएम (SDM) के आदेश पर बीडीओ (BDO) की मौजूदगी में सारी कार्रवाई की गई. 12 मई को दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोआम गांव के बायो हेंब्रम की मौत हो गई थी. जिस समय बायो हेंब्रम की मौत हुई उस वक्त उनके दोनों बेटे घर से दूर थे. बड़ा बेटा मजदूरी करने पश्चिम बंगाल गया था. वहीं, दूसरा बेटा ससुराल में रहता है. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया था कि पेड़ से गिर जाने के कारण बायो हेंब्रम की मौत (Death) हो गई. इसके बाद छोटे बेटे ने ग्रामीणों की बात पर शव को दफना दिया.

बड़े बेटे को पता चली सच्चाई 
जुलाई में जब मृतक का बड़ा बेटा शनिलाल हेंब्रम गांव लौटा तो उसे पता चला कि उसके पिता की मौत हो चुकी है. कुछ दिनों के बाद उसे गांव के लोगों से पता चला कि पिता की पेड़ से गिरकर मृत्यु नहीं हुई थी. गांव के ही दुर्गा टुडू ने घर के पीछे कुल्हाड़ी से प्रहार कर बायो हेंब्रम को मौत के घाट उतार दिया था. इसके बाद शनिलाल ने रामगढ़ थाने में दुर्गा टुडू के खिलाफ आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद शनिलाल ने पुलिस के बड़े अधिकारियों को आवेदन दिया. अधिकारियों के निर्देश पर रामगढ़ थाने में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद शव को बाहर निकलवाने के लिए एसडीएम से अनुमति मांगी गई.

की जाएगी कार्रवाई 
दुमका एसडीएम महेश्वर महतो के निर्देश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में दफन किए गए शव को निकलवाया गया और पोस्टमार्टम भेजा गया. शव पूरी तरह से सड़ चुका था, सिर्फ कंकाल ही बचा था. अब फोरेंसिक जांच के लिए विसरा समेत अन्य सामग्री को जांच के लिए रांची भेजा जाएगा. इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि पहले ये मामला हादसे का बताया गया था. बाद में जब मृतक के बेटे ने आवेदन दिया, उसके बाद ये सब कार्रवाई की गई. मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Weather: झारखंड में झमाझम बारिश का दौर जारी, फीका पड़ सकता है विजयादशमी का उत्सव, रहें सतर्क  

Jharkhand के गढ़वा में हाथियों ने किसानों की फसलों को किया बर्बाद, रात भर मचाया उत्पात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में आएंगे अभिजीत दिपके, सोनम वांगचुक का समर्थन, 5 मांगों पर अड़े छात्र
रांची स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में आएंगे अभिजीत दिपके, सोनम वांगचुक का समर्थन, 5 मांगों पर अड़े छात्र
झारखंड में भी होगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल से दिया संदेश
झारखंड में भी होगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल से दिया संदेश
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget