एक्सप्लोरर

Bird Flu: झारखंड में बर्ड फ्लू की दस्तक, RIMS में संक्रमित मिली नौ महीने की बच्ची, जानें लक्षण

Ranchi News: बर्ड फ्लू का संक्रमण ज्यादातर मुर्गी, सूअर और प्रवासी जलीय पक्षियों से फैलता है. संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से यह इंसान में फैलता है.

Jharkhand News: बर्ड फ्लू के नाम से जाना जाने वाले एवियन फ्लू ने झारखंड में दस्तक दे दी है. रिम्स निदेशक डॉ राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि रामगढ़ के संदवाडीह की रहने वाली एक नौ माह की बच्ची में एवियन फ्लू (एच3एन2) की पुष्टि हुई है. बच्ची को बुखार,कफ और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शिशु रोग विभाग के डॉक्टर राजीव मिश्रा ने बताया कि बच्ची के नाक का स्वाब जांच के लिए भेजा गया था जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि, अस्पताल में इस साल बर्ड फ्लू का यह पहला मामला है. बच्ची का मेरे विभाग में इलाज चल रहा है. मिश्रा ने बताया कि इस मामले में भी कोविड-19 जैसे एहतियात बरते जा रहे हैं और बच्ची को अन्य लोगों से अलग रखा गया है.

पक्षियों से इंसानों में फैलता है
डॉक्टर ने बताया कि, एवियन इन्फ्लुएंजा को बर्ड फ्लू भी कहते हैं. यह वायरस वैसे तो पक्षियों को अपना शिकार बनाता है, लेकिन इंसान भी इससे संक्रमित हो सकते हैं. इसका संक्रमण ज्यादातर मुर्गी, सूअर और प्रवासी जलीय पक्षियों से फैलता है. संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से यह इंसान में फैलता है. इससे पक्षियों के साथ-साथ इंसानो की भी मौत हो सकती है.

बर्ड फ्लू के लक्षण 
बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद इसके लक्षणों के बारे में बात करना भी जरूरी हो गया है. इससे संक्रमित व्यक्ति में ये लक्षण देखने को मिल सकते हैं. संक्रमित व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, खांसी भी आती है. इसके अलावा कफ बनना और सिरदर्द के साथ पेट दर्द और उल्टी के साथ बुखार भी आता है. इस दौरान शरीर में दर्द रहता है और थकान बनी रहती है. लक्षण के बारे में जानकारी होने पर इसके ट्रीटमेंट की शुरुआत जल्द ही शुरू कर देना चाहिए.

ये भी पढ़ें:- हेमंत सोरेन का जिक्र कर बाबूलाल मरांडी बोले- 'अब भगवान ही बचा सकते हैं '

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget