एक्सप्लोरर

Dumka News: दुमका में कोयले के अवैध कारोबार पर चली JCB, 24 से ज्यादा खदाने कराई गईं बंद

Dumka News: टास्क फोर्स टीम ने झारखंड स्थित दुमका के जंगली इलाके में चल रहे अवैध कोयला खदानों की डोजरिंग की. इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थेय

Jharkhand News: झारखंड के नक्सलग्रस्त इलाके दुमका (Dumka News) में चल रहे अवैध कोयला (Illegal Coal) के कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन की टास्कफोर्स टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. इलाके में एकाएक छापेमारी होते देख कोयले के काले कारोबारी भी अवैध खदान छोड़ कर भाग खड़े हुए. छापेमारी के दौरान जिला प्रशासन ने अवैध कोयला खदानों को जेसीबी मशीन से डोजरिंग करके बंद कर दिया है. 

मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन ने शिकारीपाड़ा वन क्षेत्र में बादलपाड़ा और लुटिया पहाड़ के जंगली इलाकों में अवैध रूप से चल रहे कोयला कारोबार पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है. दुमका के डीएमओ कृष्ण कुमार के नेतृत्व में सीओ ,पुलिस विभाग के एसडीपीओ और स्थानीय पुलिस की टीम ने छपेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया. टास्कफोर्स टीम द्वारा किये इस छापेमारी से कोयला कारोबारी में हड़कंप मचा रहा. अधिकारियों के कोयला खदान पहुंचते ही खनन करने वाले मजदूर और माफिया भाग खड़े हुए. इसके बाद प्रशासन ने 24 से ज्यादा अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग कर बंद किया. 

बंगाल में बेचते हैं अवैध कोयला
बता दें कि यह इलाका वन विभाग के अंतर्गत आता है. नक्सली क्षेत्र होने का फायदा उठा कर अवैध कोयला कारोबारी इन जंगली इलाको में सुरंग बनाकर कोयला उत्खनन करते है और उन कोयलों को इन्ही जंगली इलाकों से ले जाकर पड़ोस के राज्य पश्चिम बंगाल में बेचते हैं. पहाड़ के नीचे बने सुरंग से कई बार हादसा भी हुआ जिसमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है.

दुमका के उपायुक्त ने टास्कफोर्स टीम को अवैध कोयले खदान को बंद कर इस कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. सोमवार को टास्कफोर्स टीम ने जेसीबी मशीन के जरिये अवैध कोयला खदान को डोजरिंग कर अवैध खदान को बंद कर दिया. टास्कफोर्स की अगुवाई कर रहे डीएमओ कृष्ण कुमार ने कहा कीकिसी कीमत पर अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा. इस इलाके में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े कई लोगों को चिन्हित किया गया है जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

एसडीपीओ और सीओ ने क्या कहा?
वहीं एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने कहा कि यह इलाका जंगली होने के साथ-साथ नक्सलग्रस्त और दूर भी है. इसी वजह से छापेमारी के बारे में पहले से ही माफिया को जानकारी मिल जाती है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. दूसरी ओर सीओ राजूकमल ने माना कि इलाके में अवैध कोयला का उत्खनन किया जा रहा है. इसकी शिकायत मिलते ही कार्रवाई करने के लिए यहां पहुंचे.

गौरतलब है कि दुमका में चल रहे अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरु कर दिया है लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा किये जा रहे कार्रवाई की भनक पहले ही लग जाने से एक भी अवैध कारोबारी टास्कफोर्स टीम के हत्थे चढ़ नहीं पा रहे हैं. कार्रवाई थोड़े दिन तक तो अवैध कारोबारी शांत बैठे रहते हैं लेकिन कुछ दिन बाद फिर ये धंधा शुरू कर देते हैं.  दावा है कि कोयले के इस काले कारोबार में अधिकारियों की मिली भगत होने की वजह से माफिया बच निकलते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget