एक्सप्लोरर

Jharkhand Crime News: महिला को डायन बताकर पहले लाठी-डंडों की पिटाई, फिर जहर पिलाकर पहाड़ से फेंका, 24 गिरफ्तार

झारखंड के लोहरदगा में एक महिला को डायन बताकर भीड़ ने न केवल उसकी जमकर पिटाई की बल्कि पानी मांगने पर जहर भी पिला दिया. बाद में हैवानों ने महिला को पहाड़ से नीचे फेंक दिया.

Jharkhand Crime News: झारखंड के लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती गांव गणेशपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक महिला को डायन करार देते हुए गुरुवार की देर शाम भीड़ ने पहले उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की. इसके बाद महिला के पानी मांगने पर हैवानों ने उसे जहर पिला दिया. इतने पर भी जब महिला की मौत नहीं हुई तो दरिंदों ने उसे बोरे में बंद कर पहाड़ से नीचे फेंक दिया. पुलिस ने महिला का शव धरधरिया जलप्रताप के पहाड़ी की तराई से बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं आरोप है कि घटना को गांव के 50 से ज्यादा लोगों ने अंजाम दिया.

ये है पूरा मामला

 जानकारी के मुताबिक लोहरदगा जिले के गणेशपुर गांव में देवनाथ खेरवार की पहली पत्नी फुदा देवी की बेटे की 15 दिनों पहले मौत हो गई थी. इसी दौरान गांव के रंथू खेरवार, झिलिया देवी, खिरन खेरवार, और टोटी खेरवार की मौत भी एक साल के भीतर हो गई. एक के बाद एक हो रही मौतों को लेकर गांव में आठ महीने पहले बैठक भी हुई थी. बैठक में स्वर्गीय देवनाथ खेरवार की दूसरी पत्नी होलो देवी को इन मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था. साथ ही चेतावनी भी दी गई थी.

महिला को डायन बताकर पिटाई कर जहर पिलाया

वहीं गांव के कुछ लोग लगातार हो रही मौतों से परेशान होकर ओझा-गुणी के पास भी गए थे. ओझा ने गांव में हो रही मौतों के पीछे होला देवी को जिम्मेदार बताया और उसे डायन करार दिया. इसके बाद गुरुवार को गांव में फिर बैठक हुई थी. जिसमें गांव के सभी परिवारों के सदस्य शामिल हुए थे. ये बैठक गांव में सुबह से देर शाम तक चली. इसके बाद अंधविश्वास में अंधे लोग होलो देवी के घर पहुंच गए और उसकी लाठी-डंडों से पिटाई करने लगे. होलो देवी की जमकर पिटाई की गई वहीं जब उसने पानी मांगा तो लोगों  ने उसे जहर पिला दिया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर 24 की गिरफ्तारी की

हैवान भीड़ का इतने से भी मन नहीं भरा, उन्होंने मरणासन्न अवस्था में पहुंच चुकी होलो देवी को बोरे में बंद कर उसे गांव से तीन से चार किलोमीटर दूर धरधरिया जलप्रपात के ऊपर ले जाकर पहाड़ से नीचे फेंक दिया. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिल का शव बरामद कर लिया है. पुलिस ने मामले में हत्या और डायन-बिसाही प्रतिषेध अधिनियम के तहत 27 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. वहीं 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की आज की कीमत जारी, चेक करें- दिल्ली से महाराष्ट्र तक 1लीटर तेल के अपडेट रेट

Ranchi Internet Suspended: रांची में कर्फ्यू के बाद सभी तरह की इंटरनेट सेवा सस्पेंड, प्रशासन ने लिया फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget