एक्सप्लोरर

Jharkhand News: नक्सलियों का कहर, रामगढ़-बोकारो और लोहरदगा में एक दर्जन वाहन फूंके

Naxalite Violence: झारखंड में रंगदारी नहीं देने पर नक्सलियों ने शुक्रवार की रात जमकर उत्पात मचाया. रात दस बजे के करीब धावा बोलकर रामगढ़, बोकारो व लोहरदगा में दर्जन भर वाहनों को आग के हवाले कर दिया.

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़, बोकारो और लोहरदगा जिले में नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे करीब एक दर्जन से ज्यादा वाहन फूंक डाले हैं. तीनों वारदात बीती रात की हैं. नक्सलियों ने जिन ठेकेदारों और कन्स्ट्रक्शन कंपनियों को निशाना बनाया है, उनसे काम करने के एवज में लेवी (रंगदारी) मांगी गई थी.

रामगढ़ और बोकारों में रात10 बजे बोला था धावा 

बताया गया कि बोकारो जिले के महुआटांड थाना क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है. रात को 10 बजे के करीब आधा दर्जन नक्सलियों ने यहां धावा बोला. हथियारों का भय दिखाकर वहां मौजूद कर्मियों को चुप रहने को कहा और इसके बाद कार्यस्थल पर एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर में आग लगा दी. लगभग इसी वक्त रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र स्थित पारसाडीह में पुल निर्माण करा रही बीएम कंपनी के कन्स्ट्रक्शन साइट पर नक्सलियों ने 2 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर फूंक दिए.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक माओवादी बीर सेन के दस्ते ने इन दोनों घटनाओं को अंजाम दिया है. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और कर्मियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू की है.

पीएलएफआई के नक्सलियों ने पोकलेन मशीन और जेनरेटर फूंका 

दूसरी तरफ लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के मकांदु स्थित श्री बालाजी स्टोन एजेंसी के क्रेशर प्लांट में पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के नक्सलियों ने पोकलेन मशीन और एक जेनरेटर को आग के हवाले कर दिया. उन्होंने धमकी दी कि जब तक संगठन के कमांडर कृष्णा यादव को लेवी का भुगतान नहीं किया जाएगा, इस इलाके में कोई कन्स्ट्रक्शन कार्य नहीं होने दिया जाएगा. घटना के बाद लोहरदगा एसपी और मुख्यालय डीएसपी सहित कुड़ू थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. इन घटनाओं में तीन करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें :-Jharkhand News: माओवादियों पर एक्शन से छोटे नक्सली संगठनों में हड़कंप, अब ढूंढ रहे सुरक्षित ठिकाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget