एक्सप्लोरर

JAC 10th Result 2022: फर्स्ट डिविजन से पास हुआ रांची हिंसा में जान गंवाने वाला मुदस्सिर आलम, छलका मां का दर्द

Ranchi News: रांची में 10 जून को हुई हिंसा में मारे गए मुदस्सिर आलम को 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 500 में से 333 अंक मिले हैं. बेटे का परिणाम जानने के बाद आलम की मां निकहत परवीन फूट-फूटकर रो पड़ीं.

Jharkhand Mudassir Alam Ranchi Violence: रांची (Ranchi) में हुई हिंसा में मारे गए मुदस्सिर आलम (Mudassir Alam) ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 66.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जिसके नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए थे. आलम (16) उन दो लोगों में शामिल था, जो पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) के बारे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्व प्रवक्ता नुपुर (Nupur Sharma) शर्मा की कथित भड़काऊ टिप्पणी के खिलाफ शहर में हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए थे. झारखंड शिक्षा परिषद (Jharkhand Academic Council) की तरफ से घोषित परिणामों के अनुसार, आलम रांची के पुंदाग में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल चारघरवा का छात्र था, उसने 500 में से 333 अंक हासिल किए.

छलका मां का दर्द
आलम को अंग्रेजी में 71, हिंदी में 64, उर्दू में 70, विज्ञान में 60, सामाजिक अध्ययन में 68 और गणित में 53 अंक मिले हैं. बेटे का परिणाम जानने के बाद आलम की मां निकहत परवीन फूट-फूटकर रो पड़ीं. परवीन ने न्यूज एजेंसी को बताया कि, ''मेरा बेटा प्रथम श्रेणी में पास हुआ, लेकिन वो मारा गया.'' आलम के चाचा शाहिद अयूबी ने कहा कि वो पढ़ाई में अच्छा था. अयूबी ने कहा कि, ''हम उसके लिए बेहतर भविष्य की उम्मीद कर रहे थे. वो परिवार का इकलौता बेटा था.''

10वीं में 60.4 प्रतिशत परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी हुए सफल
मैट्रिक की परीक्षा में राज्य के 3 लाख 99 हजार 920 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. परीक्षा विगत 24 मार्च से 20 अप्रैल तक हुई थी. इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से 25 अप्रैल तक हुई थीं, जिसमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के 2 लाख 81 हजार 436 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अनुसार 10वीं की परीक्षा में 60.4 प्रतिशत परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 33.3 प्रतिशत द्वितीय और 6.3 प्रतिशत परीक्षा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. 

ये भी पढ़ें:

Presidential Election 2022: विपक्ष के यशवंत सिन्हा Vs एनडीए की द्रौपदी मुर्मू, दोनों का झारखंड से है कनेक्शन

Jharkhand Board की 10वीं परीक्षा में 95.5 और इंटर साइंस में 92.19 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget