एक्सप्लोरर

झारखंड में जल्द दस्तक देगा मानसून, भारी बारिश की संभावना, IMD ने दे दिया बड़ा अपडेट

Jharkhand Weather: मौसम विभाग के अनुसार एक जून से 14 जून के बीच झारखंड में बारिश की 58 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है. इस दौरान राज्य में सामान्य 49.1 मिमी की तुलना में केवल 20.8 मिमी बारिश हुई है.

Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में मानसून जल्द दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून के 17 से 19 जून के बीच झारखंड पहुंचने की संभावना है और इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश हो सकती है.

उन्होंने बताया कि राज्य के दक्षिण-पश्चिमी और मध्यवर्ती क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में सोमवार के लिए 'येलो अलर्ट' (भारी बारिश की चेतावनी) जारी किया गया है, जबकि 17 जून से दो दिन के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' (भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी) जारी किया गया है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि राज्य में रविवार से मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने की संभावना है. राज्य में 17 से 19 जून के बीच मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल प्रतीत हो रही हैं.

बता दें कि इस वर्ष मानसून 24 मई को ही केरल पहुंच गया था, जो सामान्य समय से एक सप्ताह पहले है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2010 से अब तक मानसून आमतौर पर 12 जून से 25 जून के बीच झारखंड पहुंचता रहा है. आनंद ने बताया कि चार महीने की मानसून अवधि के दौरान राज्य में सामान्य बारिश होने की संभावना है. 

भारी बारिश की संभावना
उन्होंने कहा कि रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से सोमवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. आनंद ने कहा कि राज्य में 17 से 20 जून के बीच भारी बारिश की संभावना है और दक्षिण-पश्चिमी एवं मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश हो सकती है.

पिछले साल हुई सामान्य बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, एक जून से 14 जून के बीच झारखंड में बारिश की 58 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है. इस दौरान राज्य में सामान्य 49.1 मिमी की तुलना में केवल 20.8 मिमी बारिश हुई है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक जून से 30 सितंबर के बीच की बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है. पिछले वर्ष झारखंड में मानसून की सामान्य बारिश दर्ज की गई थी.

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2023 में झारखंड सरकार ने 17 जिलों के 158 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया था, जबकि वर्ष 2022 में 260 में से 226 प्रखंडों को जून और जुलाई में कम बारिश के चलते सूखा प्रभावित घोषित किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget