एक्सप्लोरर

Jharkhand: ट्रेन से गिरकर नहीं मरी थी महिला, पति ने दर्ज कराई थी हादसे की रिपोर्ट, अब हुआ मर्डर का खुलासा

Jharkhand News: झारखंड में चलती ट्रेन से महिला की मौत हादसा नहीं, बल्कि पति द्वारा की गई हत्या निकली. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार किया.

Jharkhand Crime News: झारखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना में सच्चाई सामने आने पर सभी हैरान रह गए. 24 साल की एक महिला जिसकी चलती ट्रेन से गिरकर हुई मौत हो गई थी, उसे लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है, जो चौंकाने वाला है. 

शुरुआत में यह मामला दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन जांच के बाद पता चला कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसे महिला के ही पति ने अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान जूही देवी के रूप में हुई है और हत्या के आरोप में उसके पति महादेव सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

पति ने ही दर्ज कराई थी घटना की शिकायत
झारखंड की ये घटना लातेहार जिले के टोरी-चेतर स्टेशन के पास की है, जहां गुरुवार (12 जून) को पुलिस ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का शव बरामद किया.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्ट में महादेव सिंह ने गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र में दर्ज कराई शिकायत में कहा था कि उसकी पत्नी ट्रेन से दुर्घटनावश गिर गई थी. लेकिन जब यह मामला जीआरपी से होते हुए जिला पुलिस को सौंपा गया तो संदेह के आधार पर महादेव से सघन पूछताछ शुरू हुई.

पूछताछ में कबूला अपना अपराध
पूछताछ के दौरान महादेव का झूठ ज्यादा देर नहीं टिक सका और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. थाना प्रभारी रणधीर सिंह के मुताबिक, महादेव ने स्वीकार किया कि उसने चलती ट्रेन से पत्नी को धक्का देकर हत्या की. पूछताछ में सामने आया कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद था, जो लंबे समय से दोनों के बीच चला आ रहा था.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. यह घटना एक बार फिर इस बात की चेतावनी है कि घरेलू कलह कभी-कभी किस हद तक खतरनाक मोड़ ले सकती है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी और पीड़िता को न्याय मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget