एक्सप्लोरर

Jharkhand: अंकिता के बाद दुमका में जलाई गई एक और बेटी, बाबूलाल बोले 'झारखंड में बदतर है कानून व्यवस्था' 

Dumka News: झारखंड (Jharlhand) के दुमका में एक बार फिर युवती पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई. मामले को लेकर बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. 

Dumka Girl Burn Alive: झारखंड (Jharkhand) के दुमका (Dumka) में पेट्रोल कांड फिर दोहराया गया है. जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव में एक युवती के घर में घुसकर उसके दोस्त ने उसपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. युवती बुरी तरह झुलस गई है, जिसे दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रांची रेफर किया गया है. आरोपी युवक राजेश राउत शादीशुदा है, लेकिन इसके बावजूद वो युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था. वारदात बृहस्तिवार रात की है. मामले को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

'झारखंड में कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति'
बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने ट्वीट कर कहा कि, ''दुमका में पेट्रोल से एक युवती को जलाकर मारने के मामले की आग अभी बुझी नहीं कि जरमुंडी थाने के भालकी गांव में किसी राजेश राउत नाम के युवक ने उन्नीस वर्षीया युवती को पेट्रोल डाल जला कर मारने का प्रयास किया है. झारखंड में कानून व्यवस्था की इससे बदतर स्थिति और क्या हो सकती है?''

युवती को दी थी धमकी 
इस बीच बता दें कि, युवती और राजेश राउत के बीच 2019 से दोस्ती थी. इस बीच इस साल बीते फरवरी महीने में राजेश राउत की शादी हो गई, लेकिन इसके बाद भी वो युवती पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था. राउत का कहना था कि उसकी भले ही शादी हो गई हो, लेकिन वो उसके साथ भी विवाह करेगा और अपने साथ रखेगा. युवती और उसके घरवालों ने साफ तौर पर इनकार कर दिया तो पिछले कई दिनों से राजेश राउत उसे जिंदा जला डालने की धमकी दे रहा था. बृहस्तिवार की रात राजेश राउत युवती के घर के पिछले दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुस गया. उसने गहरी नींद में सोई युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. बुरी तरह झुलसी युवती का बयान पुलिस ने मजिस्ट्रेट चरणजीत सिंह की उपस्थिति में दर्ज किया है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 
पीड़िता के मुताबिक, जब शरीर में आग लग गई तो आंख खुली. उसने राजेश को घर से निकलकर भागते हुए देखा. युवती के मुताबिक उसे राजेश ने तीन-चार दिन पहले जलाकर मारने की धमकी दी थी. युवती जामा थाना क्षेत्र के भैरवपुर गांव की रहने वाली है. वो बचपन से ही नानी के घर जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव में रहती है. वारदात इसी गांव में अंजाम दी गई है. वारदात की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. जरमुंडी के एसडीपीओ शिवेन्द्र ने बताया कि आरोपी राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया गया है. वो दुमका जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत महेशपुर गांव का रहने वाला है. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand में एक हफ्ते के भीतर मॉब लिंचिंग की दूसरी वारदात, बोकारो से सामने आई दिलदहला देने वाली घटना

Jharkhand: दुमका में सिरफिरे ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Ranchi Students Protest: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
रांची: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
Ranchi Students Protest: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget