एक्सप्लोरर

Jharkhand: महुआ माजी के राज्यसभा सदस्य बनने पर BJP नेता बाबूलाल मरांडी ने दी बधाई, जानें क्या कहा 

Ranchi News: महुआ माजी (Mahua Maji) राज्यसभा सदस्य बन गई हैं. बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने महुआ को शुभकामनाएं दी हैं. माजी ने मानसून सत्र के पहले दिन उच्च सदन में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली थी.

Jharkhand Rajya Sabha Member Mahua Maji: महुआ माजी (Mahua Maji) झारखंड (Jharkhand) की पहली महिला राज्यसभा सदस्य बनीं हैं. माजी ने मानसून सत्र के पहले दिन उच्च सदन में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली. संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि वो अपने राज्य के लोगों की आवाज उठाने के लिए इस मंच का उपयोग करेंगी. उन्होंने कहा, पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें यहां भेजा है, वो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगी. झारखंड के लोगों के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाएंगी. महुआ माजी ने ये भी कहा कि वो सरना धर्म कोड को मान्यता देने को लेकर सरकार पर दबाव भी बनाएंगी.  

बाबूलाल मरांडी ने दी बधाई 
महुआ माजी के शपथ ग्रहण के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने उन्हें बधाई दी है. बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा कि, '' झारखंड से राज्यसभा के लिये चुनी गई पहली महिला सदस्य @maji_mahua जी को बतौर सांसद आज विधिवत शपथ लेने के लिये हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं.''

सीएम सोरने ने दी बधाई 
महुआ माजी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बधाई दी है. सीएम सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि, ''राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए महुआ माजी को अनेक-अनेक बधाई और शुभकामनाएं.'' मुख्यमंत्री ने ये भी लिखा है कि ''आप संसद में झारखंड के गरीब, वंचित, आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, युवा, महिला और किसान से जुड़े मुद्दों को उठाती रहें, यही आशा करता हूं.''

निर्विरोध हुआ था चुनाव
समाजशास्त्री और हिंदी भाषा की लेखिका महुआ माजी पिछले महीने झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं थी. झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में उनके नाम की घोषणा की थी. पार्टी की महिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष माजी ने 2013 से 2016 तक झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था. उन्होंने 2014 और 2019 में रांची से राज्य विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand सरकार की इस बड़ी योजना को लग सकता है पलीता, प्रभावित हो सकते हैं 33 लाख बच्चे

Presidential Election 2022: झारखंड में 80 विधायकों ने किया मतदान, बीजेपी विधायक इंद्रजीत महतो नहीं दे पाए वोट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget