एक्सप्लोरर

Jharkhand Lok Sabha Election: झारखंड में 5 सीटों से संसद पहुंचेंगे 'फर्स्ट टाइमर' चेहरे, कई सांसदों और MLAs की किस्मत दांव पर

Lok Sabha Elections: झारखंड में मौजूदा सांसदों में निशिकांत दुबे गोड्डा सीट से चौथी बार मैदान मेें हैं, जबकि पलामू से बीडी राम, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो के सामने हैट्रिक लगाने का मौका है.

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में इस बार लोकसभा का चुनाव पिछले चुनावों से कई मायनों में अलग है. यह पहली बार है, जब राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर 20 निर्वाचित सदस्यों की किस्मत दांव पर लगी है. इनमें नौ लोकसभा सांसद, एक राज्यसभा सांसद और 10 विधायक शामिल हैं. मौजूदा लोकसभा सांसदों में निशिकांत दुबे गोड्डा सीट से लगातार चौथी बार संसद पहुंचने की लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि पलामू से बीडी राम, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो और राजमहल से विजय हांसदा के सामने हैट्रिक लगाने का मौका है.

वहीं, झारखंड के कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, खूंटी से अर्जुन मुंडा, गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी और सिंहभूम से गीता कोड़ा लगातार दूसरी बार संसद पहुंचने के लिए मैदान में हैं. राज्यसभा के सांसद समीर उरांव इस बार लोहरदगा से लोकसभा पहुंचने की दावेदारी कर रहे हैं.

झारखंड में कई सांसदो और विधायकों की किस्मत दांव पर!

झारखंड के नौ विधायकों को बड़ी पार्टियों ने इस बार लोकसभा की जंग में उतारा है. इनमें हजारीबाग सीट पर बीजेपी के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जयप्रकाश भाई पटेल, गोड्डा सीट पर कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह, धनबाद में बीजेपी के ढुल्लू महतो, सिंहभूम में JMM की जोबा मांझी, गिरिडीह में JMM के मथुरा महतो, कोडरमा में सीपीआई एमएल के विनोद सिंह, दुमका में BJP की सीता सोरेन और JMM के नलिन सोरेन शामिल हैं. इनके अलावा जेएमएम के एक विधायक लोबिन हेंब्रम राजमहल सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं.

किन नेताओं को इस बार नहीं मिला मौका?

2019 में लोकसभा चुनाव जीतने वाले पांच 'योद्धाओं' को इस बार चुनावी पिच पर बैटिंग का मौका नहीं मिल पाया है. इनमें पिछले चुनाव में राज्य में सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज करने वाले धनबाद के सांसद पीएन सिंह भी शामिल हैं. इनके अलावा जिन सांसदों को इस बार चुनाव मैदान से बाहर होना पड़ा है, उनमें हजारीबाग से जयंत सिन्हा, चतरा से सुनील सिंह, दुमका से सुनील सोरेन और लोहरदगा से सुदर्शन भगत शामिल हैं. 

झारखंड में महिला उम्मीदवार कौन-कौन?

झारखंड में बड़ी पार्टियों ने इस बार सबसे ज्यादा संख्या में महिला उम्मीदवार उतारे हैं. बीजेपी ने सिंहभूम से गीता कोड़ा, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी और दुमका से सीता सोरेन को उतारा है तो दूसरी तरफ 'इंडिया' गठबंधन ने गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह, पलामू से ममता भुइयां, धनबाद से अनुपमा सिंह और सिंहभूम से जोबा मांझी को टिकट दिया है. इस तरह 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी पार्टियों ने कुल सात महिला प्रत्याशी उतारे हैं.

झारखंड की 5 सीटों पर 'फर्स्ट टाइमर' चेहरा

यह बात भी तय मानी जा रही है कि राज्य की पांच सीटों से इस बार संसद में 'फर्स्ट टाइमर' चेहरा पहुंचेगा. धनबाद में BJP के ढुल्लू महतो और कांग्रेस की अनुपमा सिंह के बीच मुकाबला माना जा रहा है. दोनों में से किसी की जीत हो, संसद के लिए 'फर्स्ट टाइमर' होंगे. चतरा में बीजेपी के कालीचरण सिंह और कांग्रेस के केएन त्रिपाठी के बीच मुख्य संघर्ष माना जा रहा है. दोनों में से किसी ने पहले संसद की दहलीज पर बतौर सांसद कदम नहीं रखा है. 

इसी तरह हजारीबाग में बीजेपी के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जेपी पटेल, लोहरदगा में बीजपी के समीर उरांव और कांग्रेस के सुखदेव भगत, दुमका में बीजेपी की सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन में चाहे जिसकी भी जीत हो, वे पहली बार लोकसभा पहुंचेंगे. 

झारखंड में 4 पूर्व विधायकों पर भी दांव

झारखंड लोकसभा चुनाव में इस बार बड़ी पार्टियों ने चार पूर्व विधायकों पर भी दांव लगाया है. इनमें राजमहल सीट पर बीजपी की ओर से ताला मरांडी, लोहरदगा में कांग्रेस की ओर से सुखदेव भगत, चतरा में कांग्रेस के केएन त्रिपाठी और खूंटी में इसी पार्टी के कालीचरण मुंडा शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड के पलामू में बीजेपी नेता पर रेप का आरोप, पार्टी ने की ये कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meta ने मोदी सरकार से मांगी माफी, निशिकांत दुबे बोले- यह कानून की जीत
Meta ने मोदी सरकार से मांगी माफी, निशिकांत दुबे बोले- यह कानून की जीत
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
मानसून सत्र के पहले दिन झारखंड विधानसभा में बवाल, CM हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग
मानसून सत्र के पहले दिन झारखंड विधानसभा में बवाल, CM हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग
रांची: 'सोनम वांगचुक के कहने पर पानी पिया था, अनशन नहीं तोड़ा', छात्र नेता देवेंद्र महतो ने किया साफ
रांची: 'मैंने अनशन नहीं तोड़ा, छात्रों का आंदोलन खराब न करें', देवेंद्र महतो ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget