एक्सप्लोरर

Jharkhand में बेशकीमती रत्न का बड़ा भंडार, 38 वर्ग KM के रेंज वाले 2 ब्लॉक्स की होगी नीलामी

Jamshedpur News: झारखंड में बेशकीमती रत्न पन्ना का बड़ा भंडार है. पन्ना (Emerald) एक बेहद बेशकीमती रत्न है. यहां पाए जाने वाले पन्ना की क्वालिटी बेहद उम्दा बताई गई है.

Emerald in Jharkhand: जमशेदपुर (Jamshedpur) के गुड़ाबांधा में लगभग 38-40 वर्ग किलोमीटर के रेंज में फैली पहाड़ियों में बेशकीमती रत्न पन्ना (इमेराल्ड) का बड़ा भंडार है. खनन एवं भू-तत्व विभाग ने एक दशक पहले ही इसका पता लगा लिया था. अब सरकार ने यहां पन्ना के व्यावसायिक खनन के लिए इसके 2 ब्लॉक्स को चिन्हित कर लिया है और इनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. यदि सब कुछ ठीक रहा तो आगामी अक्टूबर-नवंबर में नीलामी का टेंडर जारी कर दिया जाएगा. ऐसा होने से झारखंड (Jharkhand) देश में पन्ना का खनन करने वाला पहला राज्य बन जाएगा. इससे इलाके में रोजगार के नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं. पन्ना (Emerald) एक बेहद बेशकीमती रत्न है. ये बेरिल खनिज का एक प्रकार है, जिसकी पहचान क्रोमियम और वैनेडियम जैसे तत्वों की मौजूदगी से की जाती है. गुड़ाबांधा में मिलने वाले पन्ना के सैंपल की जांच कोलकाता स्थित जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसएआई) की प्रयोगशाला में कराई गई, इसकी रिपोर्ट में यहां पाए जाने वाले पन्ना की क्वालिटी बेहद उम्दा बताई गई है.

जमशेदपुर से करीब 85 किमी दूर स्थित हैं ये इलाके 
खनन एवं भू-तत्व विभाग ने पन्ना के खनन के लिए जो 2 ब्लॉक्स चिन्हित किए हैं, उनमें से एक का क्षेत्रफल 25 वर्ग किलोमीटर और दूसरे का 13 वर्ग किलोमीटर है. ये दोनों इलाके जमशेदपुर से करीब 85 किमी दूर स्थित हैं. यहां पावड़ी, झारपोखरिया, पोखरडीहा बारुनमुठी, खरकुगोड़ा सहित 45 पहाड़ियां हैं. इनकी ऊंचाई एक हजार से 15 सौ फीट तक है. 25 वर्ग किलोमीटर वाले बड़े ब्लॉक में बारुनमुठी और गुड़ाबांधा शामिल हैं, जबकि 13 वर्ग किलोमीटर वाले दूसरे ब्लॉक में चिड़िया पहाड़, हड़ियान, उड़ियान और बाहुटिया की पहाड़ियां शामिल हैं. अनुमान है कि यहां लगभग 628 एकड़ भूमि इलाके में पन्ना मौजूद है.

ऐसे मिली जानकारी 
इस इलाके में पन्ना के भंडार का पता सरकार को तब चला, जब वर्ष 2012 में बेनीडांगर नाम की जगह पर अवैध खनन के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई थी. जांच हुई तो पता चला कि ये लोग पन्ना का खनन कर रहे थे. पता चला कि यहां राजस्थान के जयपुर, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बंगाल आदि राज्यों के पत्थर के कारोबारी गुपचुप तरीके से स्थानीय मजदूरों से पन्ना का खनन करवा रहे थे.

पूरा कर लिया गया है सर्वेक्षण का कार्य
राज्य के भू-तत्व निदेशक विजय कुमार ओझा के अनुसार, इन दोनों ब्लॉक्स में ड्रोन सर्वे, टोपोग्राफी मैपिंग, जियोलाजिकल मैपिंग के जरिए भू-तात्विक सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है. पिछले हफ्ते रांची में झारखंड राज्य भूतात्विक कार्यक्रम परिषद की बैठक में इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई है. जियोलॉजिकल रिपोर्ट तैयार करने के लिए विभाग ने वैज्ञानिकों की एक टीम बनाई है, ज्योति कुमार सत्पथी, अवनीस सिंह, संजीव कुमार एवं अन्य शामिल हैं.

सरकार ने तैयार की है कार्य योजना
बता दें कि, झारखंड सरकार ने माइनिंग सेक्टर से होने वाली आय को बढ़ाने के लिए बड़ी कार्य योजना तैयार की है. इसके लिए सरकार ने झारखंड अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड (जेइएमसीएल) नाम की कंपनी बनाई है. सरकार इसे एक हजार करोड़ की पूंजी वाली कंपनी के रूप में विकसित करेगी. ये कंपनी खनिज की खोज, उत्पादन और नीलामी आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. सीएम ने खनन एवं भू-तत्व विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर माइनिंग सर्विलांस सर्विस सिस्टम डेवलप करने का निर्देश दिया था.

लोगों को मिलेगा रोजगार 
पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा इलाके में पन्ना की अवैध खुदाई पिछले 10 साल से हो रही है. बहरहाल, अब खदानों की आधिकारिक तौर पर बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू होने से राज्य सरकार को राजस्व और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार की उम्मीद बढ़ी है. अनुमान है कि इससे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर कम से कम 10 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा. सरकार ने जो पॉलिसी तय की है, उसके अनुसार राज्य में लीज पर खदान चलाने वाली कंपनियों को 75 प्रतिशत पदों पर स्थानीय लोगों को नियुक्त करना होगा.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Politics: BJP नेता के ट्वीट से चढ़ा सियासी पारा, कहा 'जोहार, जय श्री राम आखिर झारखंड में हो गया काम?'

Crime News: झारखंड के खूंटी में एक ही परिवार के 3 लोगों की कुदाल से काटकर हत्या, रिश्तेदार गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget