एक्सप्लोरर

Jharkhand: CM हाउस, राजभवन और ED ऑफिस के बाहर धारा 144 लागू, हेमंत सोरेन ने पूछताछ के लिए दिया कल का समय

Hemant Soren News: झारखंड में सियासी हलचल के बीच रांची में सीएम हेमंत सोरेन के आवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है.

Jharkhand News: झारखंड की सियासत में इस समय भारी उठापटक देखी जा रही है. प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर लगे भूमि घोटाला मामले में ईडी सोमवार को सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पहुंची और 13 घंटे से अधिक समय तक वहां डेरा डाले रही. इस बीच सीएम ऑफिस की ओर से मेल के जरिए भूमि घोटाले मामले में पूछताछ के लिए ईडी को 31 जनवरी का समय दिया गया. ऐसे में आज (30 जनवरी) को रांची में सीएम हेमंत सोरेन के आवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है.

27 जनवरी को दिल्ली पहुंचे थे सीएम सोरेन

ईडी की टीम झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए 29 जनवरी को उनके दिल्ली स्थित घर पहुंची थी, लेकिन वह नहीं मिले. ईडी की टीम दिल्ली में सीएम सोरेन की तलाश में शांति निकेतन, मोतीलाल नेहरू मार्ग और झारखंड भवन भी गई, लेकिन सीएम वहां भी नहीं मिले. वहीं केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने हेमंत सोरेन के खिलाफ हुई कार्रवाई में एक BMW कार और 36 लाख रुपये कैश जब्त किया है. इसके साथ ही केस से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं. दरअसल 27 जनवरी को हेमंत सोरेन अपने चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंचे थे. 28 जनवरी को सोरेन ने दिल्ली में कुछ नामी वकीलों से मुलाकात की थी. 

सीएम कार्यालय ने ED को किया मेल

बता दें कल सीएम कार्यालय की तरफ से बस ED को एक मेल किया गया, जिसमें कहा गया कि सोरेन 31 जनवरी को 1 बजे अपने रांची के आवास में पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगे. पत्र में ये भी कहा गया कि एजेंसी उनकी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है. यह राजनीति से प्रेरित है और मीडिया में उनके खिलाफ झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं. सूत्रों की मानें तो सोरेन सड़क के रास्ते रांची के लिए निकले थे. इस दौरान उनके साथ जो भी लोग थे उन सभी के फोन बंद थे. वहीं 24 घंटे से ज्यादा वक्त तक हेमंत सोरेन गायब रहे. उनका चार्टेड प्लेन दिल्ली एयरपोर्ट पर ही खड़ा है. इस दौरान उनके स्टाफ के कई लोगों के फोन बंद थे. 

ये भी पढ़ें- Jharkhand: नवरत्न गढ़ में खुदाई से सामने आया 16वीं-17वीं सदी का भव्य इतिहास, पहले थी नागवंशी राजाओं की राजधानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget