एक्सप्लोरर

Jharkhand High Court: सुनवाई के दौरान झारखंड हाई कोर्ट ने कहा- सरकार को नहीं भूलना चाहिए राजधर्म

Jharkhand News: चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार को अपना राजधर्म नहीं भूलना चाहिए.

Jharkhand Government: शेल कंपनियां बनाकर अवैध तरीके से निवेश की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की. याचिका में आरोप लगाया गया है कि सीएम हेमंत सोरेन के कई करीबियों ने कई शेल कंपनियों में निवेश किया है. यह याचिका आगे सुनवाई योग्य (मेंटनेबल) है या नहीं, इस बिंदु पर फैसले के लिए कोर्ट ने आगामी 3 जून की तारीख तय की है.

सरकार को अपना राजधर्म नहीं भूलना चाहिए
लगभग तीन घंटे चली सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ ने टिप्पणी की "सरकार को अपना राजधर्म नहीं भूलना चाहिए." सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और मुकुल रोहतगी ने राज्य सरकार के बचाव में लंबी बहस की. उन्होंने याचिका को निजी दुर्भावना से प्रेरित और तथ्यविहीन बताया. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के फैसलों की नजीर देते हुए कहा कि याचिका में तथ्यों को छिपाया गया है, जो नियमों का उल्लंघन है. 

JPSC Mains Result: झारखंड सिविल सर्विसेस परीक्षा 2021 के फाइनल नतीजे घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

कपिल सिब्बल ने सरकार की ओर से दलील दी
सिब्बल ने पूर्व के कोर्ट के आदेश और याचिकाकर्ता की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि याचिका दायर करने वाले व्यक्ति के पिता का सोरेन परिवार के प्रति पुराना राजनीतिक दुराग्रह रहा है. सिब्बल ने यह भी कहा कि जब इसे लेकर कहीं दर्ज नहीं है तो सीबीआई जांच का आदेश कैसे दिया जा सकता है.

तुषार मेहता ने CBI की ओर सा दलील दी
दूसरी ओर इस मामले में पार्टी बनाये गये ईडी की ओर से अधिवक्ता तुषार मेहता ने कहा राज्य खनिज संपदाओं से भरा है और जब उसके रक्षक ही भक्षक बने हों तो जरूरी कार्रवाई होनी चाहिए. याचिकाकर्ता के वकील राजीव कुमार ने कहा कि याचिका दस्तावेजों पर आधारित है और आवश्यक नियमों का पालन किया गया है. भ्रष्टाचार से राज्य परेशान है. सीएम का करीबी शेल कंपनी के जरिये अवैध कमाई को शराब, अवैध खनन में इस्तेमाल कर रहा है.

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कौटिल्य की सूक्ति, 'प्रजा सुखे सुखं राज्ञ: प्रजानां तु हिते हितम, नात्मप्रियं हितं राज्ञ: प्रजानां तु प्रियं हितम' का जिक्र किया. जिसका अर्थ है- राजा का अपना सुख कुछ नहीं है, प्रजा का सुख ही राजा का सुख है और प्रजा के हित में ही उसका हित है. कोर्ट याचिका की मेंटेनेबिलिटी के बिंदु पर आदेश के लिए 3 जून की तारीख तय की है.

Giridih News: नक्सलियों ने पूर्व उप-मुखिया को घर में घुसकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget