एक्सप्लोरर

Jharkhand: सुनवाई के दौरान बिल्डर से फोन पर बात करने वाले जज को किया गया बर्खास्त, जानें पूरा मामला 

Ranchi News: CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की अगुआई वाली राज्य कैबिनेट ने दुमका सिविल कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके न्यायिक अधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा को बर्खास्‍त कर दिया है. 

Jharkhand Dismissal of Judge Dhirendra Kumar Mishra: झारखंड (Jharkhand) के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की अगुआई वाली राज्य कैबिनेट ने दुमका सिविल कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके न्यायिक अधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा को बर्खास्‍त कर दिया है. उनकी बर्खास्तगी की अधिसूचना शीघ्र जारी होगी और इसकी प्रति झारखंड हाईकोर्ट को भेजी जाएगी. सरकार के इस फैसले के साथ ही उन्हें नौकरी से मुक्त मान लिया जाएगा. झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने दुमका (Dumka) के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धीरेंद्र कुमार मिश्रा (Dhirendra Kumar Mishra) को बर्खास्त करने की अनुशंसा की थी. जानकारी के मुताबिक दुमका में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर रहने के दौरान धीरेंद्र मिश्रा की अदालत में एक बिल्डर (Builder) का मामला लंबित था. कोर्ट अवधि में न्यायाधीश धीरेंद्र कुमार मिश्र बिल्डर से फोन पर बात कर रहे थे. शिकायत मिलने के बाद उनका मोबाइल सर्विलांस पर रखा गया था, जिसमें बिल्डर से उनकी बातचीत की पुष्टि हुई है. 

कैबिनेट की बैठक में लगेगी मुहर 
बिल्डर और जज के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी हाई कोर्ट को मिली है. हाईकोर्ट के विजिलेंस रजिट्रार ने पूरे मामले की जांच कर जज के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की थी. इसके बाद धीरेंद्र कुमार मिश्र को बर्खास्त करने की अनुशंसा राज्य सरकार को भेज दी गई थी. बर्खास्तगी की फाइल विधि विभाग के पास से होते हुए कार्मिक विभाग के पास पहुंची थी. अब कैबिनेट की बैठक में धीरेंद्र कुमार मिश्रा की बर्खास्तगी पर मुहर लगी है. 

ओम प्रकाश सिंह को किया गया था निलंबित
बता दें कि, इससे पहले उच्च न्यायालय ने सितंबर 2019 में दुमका जिला अदालत के न्यायाधीश ओम प्रकाश सिंह को वन विभाग की अनुमति के बिना अपने सरकारी आवास पर एक महंगा पेड़ काटने के आरोप में निलंबित कर दिया था. हाईकोर्ट की विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और आरोप को सही पाया. सेवानिवृत्ति से कुछ महीने पहले ओम प्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें:

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर होगी JMM की अहम बैठक, अभी साफ नहीं है पार्टी का रुख

Latehar: फूड प्वाइजनिंग से हुई बच्चियों की मौत पर सियासत जारी, BJP नेता ने हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget