एक्सप्लोरर

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुडन्यूज, हेमंत सोरेन सरकार ने बढ़ाया DA

DA Hike in Jharkhand: राज्य कर्मचारियों को अब 443 फीसदी के बदले 455 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा. साथ ही रिटायर कर्मचारियों को भी इस वृद्धि का लाभ समान रूप से प्राप्त होगा.

Jharkhand News: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 से लेकर 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है. इससे संबंधित प्रस्ताव को मंगलवार (18 फरवरी) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई. कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों पर मुहर लगाई.

सरकार ने छठा केंद्रीय अपुनरीक्षित वेतनमान के तहत आने वाले राज्यकर्मियों और पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता सात फीसदी बढ़ाया गया है. इन्हें पूर्व में 239 फीसदी महंगाई भत्ता देय था, जो अब बढ़कर 246 फीसदी हो गया है. पंचम केंद्रीय अपुनरीक्षित वेतनमान के दायरे में आने वाले कर्मियों को देय महंगाई भत्ते में 12 फीसदी की वृद्धि को मंजूरी दी गई है. उन्हें अब 443 फीसदी के बदले 455 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा. सेवानिवृत्त कर्मियों को भी इस वृद्धि का लाभ समान रूप से प्राप्त होगा.

1 जुलाई 2024 से होगा प्रभावी
महंगाई भत्ते की यह वृद्धि 1 जुलाई, 2024 की तारीख से प्रभावी होगी. कैबिनेट ने राज्य में कारखानों और फैक्ट्रियों में महिला कामगारों को उनकी सहमति के आधार पर रात्रि पाली में काम करने की अनुमति से संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. महिलाएं अब शाम सात बजे से सुबह छह बजे की अवधि तक काम कर सकेंगी.

इन फैसलों पर भी लगी मुहर
कैबिनेट ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान के तहत इससे संबंधित कारखाना संशोधन विधेयक-2024 के गठन को स्वीकृति दी है. इसके अलावा कैबिनेट ने आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के चयन एवं मानदेय नियमावली में संशोधन से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

एमएसएमई को मिलेगी विशेष छूट
एक अन्य प्रस्ताव के अनुसार, राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाई (एमएसएमई) को विशेष छूट प्रदान किया जाएगा. इससे संबंधित विधेयक विधानसभा के बजट सत्र के दौरान लाया जाएगा. कैबिनेट ने राज्य बंटवारे के बाद बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम एवं बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड से संबंधित आस्तियों एवं दायित्वों के बंटवारे को भी स्वीकृति प्रदान की है.

ये भी पढ़ें

गुटखा और पान मसाला के शौकीनों के लिए झटका, CM हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को बड़ा झटका, ED अफसरों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को बड़ा झटका, ED अफसरों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक
तो इस वजह से भाई तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं गए तेजस्वी यादव, RJD का आया बयान
तो इस वजह से भाई तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं गए तेजस्वी यादव, RJD का आया बयान
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Drishyam 3 Release: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट हुई अनाउंस जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट हुई अनाउंस जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

वीडियोज

Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में ED के सामने Mamata Banerjee के वकील ने चौंकाया ?
Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में ED ने बताया सिर्फ Laptop और Mobile ही किया जब्त !
Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में ED और Mamata के बीच कौन भारी , अंदर की बाते चौंका देंगी
Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में Mamata की बातों में दिखा विरोधाभास, समझिए अब क्या होगा ?
Maharashtra BMC Polls 2026 News Update : BMC चुनाव के बीच Sanjay Raut का बड़ा बयान । Fadnavis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को बड़ा झटका, ED अफसरों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को बड़ा झटका, ED अफसरों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक
तो इस वजह से भाई तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं गए तेजस्वी यादव, RJD का आया बयान
तो इस वजह से भाई तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं गए तेजस्वी यादव, RJD का आया बयान
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Drishyam 3 Release: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट हुई अनाउंस जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट हुई अनाउंस जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
दुनिया में किस देश का सबसे पॉवरफुल है पासपोर्ट, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
दुनिया में किस देश का सबसे पॉवरफुल है पासपोर्ट, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में जल्द शुरू होंगे EWS एडमिशन, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में जल्द शुरू होंगे EWS एडमिशन, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
Embed widget