एक्सप्लोरर

Jharkhand News: रांची में हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, CCTV फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी को पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाला मानसिक रोगी है. वहीं मंदिर के आसपास भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है.

Jharkhand News: राजधानी रांची (Ranchi) के मेन रोड पर मल्लाह टोली (Mallah Toli) में स्थित एक धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ (Sabotage) की खबर है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा (Lord Hanuman statue) को क्षतिग्रस्त कर दिया. सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली यह घटना देर रात की है. प्रतिमा के क्षतिग्रस्त की सूचना मिलते ही रांची पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए घटना स्थल पर पहुंची और मंदिर के आसपास के स्थान पर पुलिस बल की तैनाती की गई.

पुलिस ने आरोपी को किगा गिरफ्तार
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी मानसिक रोगी है, हालांकि इसकी जांच की जा रही है. इसके अलावा पुलिस मंदिर में पूजा को लेकर विशेष सावधानी बरत रही है, ताकि शांति और सद्भाव माहौल में पूजा संपन्न हो सके. घटना की सूचना मिलते ही धार्मिक और साामजिक संस्थाओं के लोग मौके पर पहुंचे और अपना रोष व्यक्त किया.

बाबूलाल मरांडी बोले- असामाजिक तत्वों पर हो कार्रवाई
जनता ने पुलिस प्रशासन से घटना की जांच करने आग्रह किया. वहीं तोड़फोड़ की घटना के बाद मंदिर परिसर में बीजेपी के नेताओं का आना भी शुरू हो चुका है. घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो भी अपराधी आपसी सौहार्द बिगड़ने की कोशिश कर रहा है उसे प्रशासन चिन्हित कर पकड़ने का काम करे क्योंकि इससे पूर्व भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था जहां नमाज के बाद भीड़ ने मंदिर पर हमला कर दिया था. उन्होंने कहा कि  सरकार को ऐसे लोगों पर ऐक्शन लेते हुए इन्हें कड़ी सजा देने का काम करना चाहिये. 

हिंदुओं के सब्र की परीक्षा न लें
वहीं, बीजेपी के पूर्व मंत्री सी पी सिंह ने कहा कि ऐसी घटना हमेशा ही देखने को मिलती है, आखिर इस तरह की घटना को क्यों अंजाम दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ानी चाहिए ताकि ऐसी मानसिकता वालों के मंसूबों पर पानी फेरा जा सके. अंत में उन्होंने कहा कि जो लोग हिंदुओं के धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ कर रहे हैं वो हिंदुओं के सब्र की परीक्षा न लें. वहीं, रांची के सीनियर एसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि जैसे ही हमें इसकी जानकारी मिली हमने तुरंत एक युवक को गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा कि जो भी पूजा में माहौल खराब करने की कोशिश करेगा पुलिस उसके साथ सख्त रुख अपनाएगी.

यह भी पढ़ें:

Jharkhand: दुर्गा पूजा से छठ महापर्व तक पुलिस की छुट्टियां रद्द, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षाबलों की पैनी नजर 

Government Job Alert: झारखंड SSC में निकले 455 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख करीब, 10वीं पास जल्द करें अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget