एक्सप्लोरर

Migrant Workers: दूसरे राज्यों से Jharkhand लौटे लगभग 10 लाख प्रवासी कामगार, हरसंभव मदद कर रही है सरकार 

Jharkhand news: 27 मार्च 2020 से 31 अक्टूबर 2021 तक कुल 9,66,393 श्रमिक झारखंड लौटे हैं. 2 साल में महामारी के कारण इन श्रमिकों और कामगारों को काफी कठिन हालात का सामना करना पड़ा है.

Jharkhand Migrant Workers: मार्च 2020 से लेकर इस साल अक्टूबर तक दूसरे राज्यों से करीब 10 लाख प्रवासी कामगार (Migrant Workers) झारखंड (Jharkhand) लौटे हैं. राज्य सरकार उनकी वेतन संबंधी समस्याओं और अन्य मुद्दों के समाधान के लिए कदम उठा रही है. इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से एक आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी गई. बयान के अनुसार कोरोना महामारी (Coronavirus) के कारण पिछले साल मार्च में लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा के बाद दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों/कामगारों को वापस लाने में राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने अपनी अहम भूमिका निभाई है. 

मदद कर रही है सरकार 
सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि, ''पहली बार झारखंड में राज्य सरकार श्रमिकों एवं कामगारों के मुद्दों को लेकर संवेदनशील नजरिए से काम कर रही है. 27 मार्च 2020 से 31 अक्टूबर 2021 तक कुल 9,66,393 श्रमिक झारखंड लौटे हैं.'' विज्ञप्ति के अनुसार नियंत्रण कक्ष अब भी कामगारों की मदद में जुटा है. सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष लगातार इनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर रहा है. अब अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों और कामगारों को उनके घर लाने से लेकर उनके बकाया वेतन को दिलाने एवं अन्य समस्याओं के समाधान में मदद की जा रही है. 

करना पड़ा है कठिन हालात का सामना
राज्य सरकार के प्रयास से कामगारों को बकाया वेतन और मुआवजा के मद में 84,84,647 रुपए दिलाए गए हैं. सरकार ने अन्य राज्यों एवं देशों से कामगारों को लाने के लिए बसों, ट्रेनों और विमानों का इंतजाम किया है. विज्ञप्ति के अनुसार पिछले लगभग डेढ़ वर्षों में गिरिडीह के सबसे ज्यादा 158,652 कामगार अन्य राज्यों से लौटे हैं. इसी प्रकार पलामू जिले के 1,09,438 कामगार, गढ़वा के 78,539, हजारीबाग के 78,414 कामगार, गोड्डा के 69,752 कामगार, कोडरमा के 42,932 कामगार, पश्चिमी सिंहभूम के 36,293 कामगार, बोकारो के 35,455 कामगार, चतरा के 35,317 कामगार देश के विभिन्न हिस्सों से वापस आए हैं. पिछले लगभग 2 साल में महामारी के कारण फंसे इन श्रमिकों और कामगारों को काफी कठिन हालात का सामना करना पड़ा है.

ये भी पढ़ें:

दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 2 साल की सृष्टि को लगेगा 16 करोड़ का इंजेक्शन, Coal India ने की मदद

Farm Laws Repeal: मोदी सरकार ने वापस लिए तीनों कृषि कानून, JMM बोली- संघर्ष की हुई जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget