एक्सप्लोरर

झारखंड सरकार 2 साल पूरे होने पर रांची में कर रही है भव्य कार्यक्रम, ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया है ये बदलाव  

Ranchi News: झारखंड सरकार के 2 साल पूरे होने पर कार्यक्रम को देखते हुए रांची की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं. 

Jharkhand Ranchi Traffic System: झारखंड सरकार (Jharkhand Government) आज अपने कार्यकाल का 2 साल पूरा कर रही है. इस खास मौके पर सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) कई नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे. राजधानी रांची (Ranchi) स्थित मोरहाबादी मैदान में सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है, जिसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मोरहाबादी मैदान में सरकार की ओर से होने वाले आयोजन के लिए विशाल मंच और पंडाल तैयार किया गया है. कार्यक्रम को देखते हुए रांची की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में सभी बड़े वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है. इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं. 

भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से रहेगा बंद 
पंडरा और पिस्का मोड़ से शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा. छोटे वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया है. ऑटो रिक्शा और छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश भी कुछ समय के लिए रोका जाएगा. इतना ही नहीं, शहर के विभिन्न मार्ग का भी रूट डायवर्ट किया गया है. बूटी मोड़ से बरियातू मार्ग में छोटे वाहन करम टोली चौक से जेल चौक की ओर परिचालन कर सकेंगे. रातू रोड, न्यू मार्केट चौक से कांके की तरफ या किशोरी यादव चौक की ओर जा सकेंगे. वहीं, करम टोली चौक से उपायुक्त आवास की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा. 

पूरी कर ली गई हैं तैयारियां
आज रांची के मोरहाबादी मैदान में सरकार की ओर से होने वाले आयोजन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के विभिन्न इलाकों के लिए करोड़ों की विकास एवं कल्याण योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे. विभिन्न विभागों की ओर से दर्जनों लोगों के बीच नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे. झारखंड स्टूडेंट क्रेडिट और कृषि पाठशाला, जनशिकायतों के लिए हेल्पलाइन सहित कुछ नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Sarkari Naukri: प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में हो सकती है देरी, जानें- वजह

झारखंड के वित्त मंत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रही है बकाया राशि का भुगतान, वित्तीय संकट में है राज्य 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget