एक्सप्लोरर

झारखंड वालों के लिए खुशखबरी! चंपई सोरेन सरकार अब हर महीने देगी 200 यूनिट फ्री बिजली

Jharkhand Free Electricity: कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त बिजली की पात्रता को 125 यूनिट प्रति माह से बढ़ाकर 200 यूनिट प्रति माह कर दिया गया है.

Free Electricity in Jharkhand: झारखंड की चंपई सोरेन कैबिनेट ने शुक्रवार (28 जून) को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त बिजली की पात्रता को 125 यूनिट प्रति माह से बढ़ाकर 200 यूनिट प्रति माह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि सरकार इसके लिए प्रति माह लगभग 21.7 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ उठाएगी.

उन्होंने कहा कि पात्रता में इस बढ़ोतरी के कारण लगभग 41.4 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे. कैबिनेट की बैठक में 40 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इनमें महत्वपूर्ण राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के कर्मियों के लिए विशेष मुआवजा योजना है. इस योजना के तहत मुठभेड़ में मारे गए सुरक्षाकर्मी के परिवार को मुआवजे के रूप में 60 लाख रुपये मिलेंगे. जबकि घायल होने की स्थिति में राज्य सरकार इलाज का खर्च उठाएगी. 

इन योजनाओं को भी मिली मंजूरी
कैबिनेट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के लिए झारखंड राज्य संकाय विकास अकादमी की स्थापना को भी मंजूरी दी. कैबिनेट ने अकादमिक उत्कृष्टता के लिए सीएम फेलोशिप योजना को भी मंजूरी दे दी. कैबिनेट ने मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन और रख-रखाव योजना को भी मंजूरी दे दी, जिसके तहत राज्य के अस्पतालों को हर साल रखरखाव के लिए धनराशि दी जाएगी.

महिलाओं को मिलेंगे 1,000 रुपये महीने
वहीं एक अन्य फैसले में मंत्रिमंडल ने राज्य की 45 लाख महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी वित्तीय सहायता योजना को शुक्रवार को मंजूरी दी. एक अधिकारी ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री बहन बेटी स्व-सहायता प्रोत्साहन योजना’ के तहत प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे.

राज्य सरकार इस पहल के लिए सालाना 5,500 करोड़ रुपये वहन करेगी. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि यह योजना 21 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए है

ये भी पढ़ें: Hemant Soren Bail: जेल से रिहा होने के बाद घर पहुंच हेमंत सोरेन, मां ने उतारी आरती, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget