एक्सप्लोरर

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर बेटे को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

West Singhbhum: पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के झगड़े में 21 साल का बेटा अपनी मां को बचाने पहुंचा तो गुस्से में पिता ने कुल्हाड़ी से मारकर बेटे की हत्या कर दी. घटना के आरोपी पिता फरार हो गया.

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) जिले में एक व्यक्ति ने अपनी मां को बचाने का प्रयास कर रहे अपने युवा बेटे की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि गोईलकेरा थाना अंतर्गत कदमडीहा गांव में शुक्रवार की रात मांगता सुरीन (60) अपनी पत्नी मुक्ता सुरीन के साथ घरेलू मुद्दे को लेकर झगड़ा कर रहा था. तभी उसका 21 वर्षीय बेटा तुराम मां को बचाने के लिए दौड़कर वहां पहुंचा.

पुलिस ने बताया कि गुस्से में मांगता ने पास रखी एक कुल्हाड़ी उठाई और तुराम के सिर पर वार करके भाग गया. पुलिस ने बताया कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं युवक की हत्या के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. सुबह मृतक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. इस दौरान ग्रामीण तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे. पुलिस मामले में परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है.

चाईबासा में महिला की हत्या
वहीं पिछले महीने चाईबासा में डायन बिसाही के शक में एक महिला की हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान 52 वर्षयी नामसी कुई के रूप में की गई है. मामला चाईबासा के पांड्रासाली स्थित दोपाय गांव का है, जहां एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. हत्याकांड कितना भयानक था इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि, महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया गया. लोगों ने जब शव को देखा तो सिर, धड़ के ऊपर रखा हुआ था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी और इसी बात का अपराधियों ने फायदा उठाया. महिला का बेटा मेला देखने गया था. अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Road Accident: झारखंड के लातेहार में बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर, 13 घायल, दो की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget