एक्सप्लोरर

Jharkhand Election: BJP के लिए कोल्हान चुनौती, अग्निपरीक्षा में पास हो पाएंगे चंपाई सोरेन?

Jharkhand Election 2024 Phase 1: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में चंपाई सोरेन की प्रतिष्ठा दांव पर है. उनके नेतृत्व में बीजेपी कोल्हान क्षेत्र में जीत हासिल करने का प्रयास कर रही है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 नवंबर यानी कल मतदान होगा. पहले चरण में कुल 43 सीटों पर हो रहे चुनाव में सबकी नजरें चंपाई सोरेन पर टिकी है. चर्चा इस बात की है कि क्या चंपाई सोरेन अपनी अग्नि परीक्षा में कोल्हान को सफलता दिला पाएंगे.

पहले चरण में जिन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी उनमें पहला नाम चंपाई सोरेन का है. राज्य के मुखिया रहे चंपाई JMM के लंबे समय तक साथी रहे. हालांकि ठीक चुनाव से पहले 30 अगस्त को चंपाई अपने बेटे के साथ बीजेपी में शामिल हो गये. चंपाई के सहारे बीजेपी कोल्हान क्षेत्र में अपने स्कोर कार्ड सुधारने की उम्मीद कर रही है.

पहले चरण में कोल्हान की सभी सीटों पर चुनाव होने हैं
2019 के चुनाव में शून्य पर रही कोल्हान में बीजेपी को जीत की दरकार है. पहले चरण में कोल्हान की सभी सीटों पर चुनाव होने हैं. चंपाई और उनके बेटे बाबू लाल सोरेन दोनों की सीटों पर कल चुनाव हो रहा है. कोल्हान टाइगर कहे जाने वाले चंपाई अपनी परंपरागत सीट सरायकेला से लड़ रहे हैं, जबकि बाबूलाल सोरेन घाटशिला से चुनावी मैदान में होंगे. पिता पुत्र को बीजेपी में कितनी स्वीकार्यता मिली इसका फैसला भी कल होगा.

कोल्हान के समीकरण क्या कहते हैं: आपको बता दें कि कोल्हान में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावा जिले शामिल हैं. इन तीनों जिलों में विधानसभा की कुल 14 सीटें हैं. इनमें पूर्वी सिंहभूम में 6, पश्चिमी सिंहभूम में 5 और सरायकेला खरसावा में 3 सीटें हैं. 

पहले चरण में कुल 43 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे
 1. कोडरमा 2. बरकट्ठा 3. भवनाथपुर 4. बड़कागांव 5. हजारीबाग 6. सिमरिया 7. चतरा 8. बहरागोड़ा 9. घाटशिला 10. पोटका 11. जुगसलाई 12. जमशेदपुर पूर्वी 13. जमशेदपुर पश्चिमी 14. ईचागढ़ 15. सरायकेला 16. चाईबासा 17. मझगांव 18. जगन्नाथपुर 19. मनोहरपुर 20. चक्रधरपुर 21. खरसांवा 22. तमाड़ 23. रांची 24. खूंटी 25. तोरपा 26. हटिया 27. कांके 28. मांडर 29. सिसई 30. गुमला 31. विशुनपुर 32. सिमडेगा 33. कोलेबिरा 34. लोहरदगा 35. मनिका 36. लातेहार 37. पांकी 38. डालटनगंज 39. विश्रामपुर 40. छतरपुर 41. हुसैनाबाद 42. गढ़वा 43. बरही

पहले चरण में एनडीए और INDIA में किसके कितने प्रत्याशी मैदान में: पहले फेज में BJP ने 36 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा.जबकि गठबंधन में 10 सीटों पर लड़ रही AJSU के 4, जेडीयू के 2 और एलजेपी (आर) के 1 सीट प्रत्याशी मैदान में होंगे. दूसरी तरफ़ INDIA के तहत चुनाव लड़ रही JMM के पहले चरण में 23 उम्मीदवार और कांग्रेस के 17 उम्मीदवार मैदान में होंगे.

ये भी पढ़ें: धनबाद में प्रचार के दौरान मिथुन चक्रवर्ती का पर्स चोरी, माइक से लौटाने की अपील, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
CM हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों को पारदर्शिता के साथ मिलेगा न्याय'
CM हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों को पारदर्शिता के साथ मिलेगा न्याय'
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget