एक्सप्लोरर

झारखंड में चिराग पासवान ने मानी BJP की बात, चतरा सीट पर उम्मीदवार का ऐलान

Jharkhand Election 2024: चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने चतरा विधानसभा सीट पर जनार्दन पासवान को टिकट दिया है. यह सीट बीजेपी ने गठबंधन के तहत चिराग पासवान को दी है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने गठबंधन के तहत चिराग पासवान को चतरा सीट दी थी, जिस पर चिराग पासवान की पार्टी ने जनार्दन पासवान को बनाया है. 

दो दिन पहले ही बीजेपी ने आजसू और लोजपा के साथ सीट बंटवारे की औपचारिक रूप से घोषणा कर दी थी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा, लोजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण भारती, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने साथ में एनडीए के घटक दलों द्वारा चुनाव में उतरने का दावा किया था. 

कौन हैं जनार्दन पासवान?
चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने दिल्ली में लोजपा (रामविलास) का दामन थाम लिया. झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान के साथ जनार्दन पासवान ने पार्टी की सदस्यता ली. इसके बाद उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की, जहां चतरा सीट पर अपनी दावेदारी पेश करते हुए पार्टी के सिंबल का निवेदन किया. 

जनार्दन पासवान पहली बार जनता दल के टिकट पर साल 1995 में चुनाव जीते थे. इसके बाद साल 2009 में राजद से दोबारा चतरा विधायक बने. साल 2014 के चुनाव में भी वे राजद के टिकट से लड़े थे, लेकिन बीजेपी के जयप्रकाश सिंह भोक्ता के सामने हार गए.

चतरा विधानसभा सीट के बारे में जानें
झारखंड की चतरा विधानसभा सीट एससी के लिए आरक्षित है. यह सीट पासवान जाति बहुल है. इसके अलावा, बिहार के पास होने की वजह से इस सीट पर बिहार की राजनीति का भी खासा प्रभाव रहा है. फिलहाल, इस सीट पर राजद के सत्यानंद भोक्ता विधायक हैं. हालांकि, भोक्ता जाति को एसटी का दर्जा मिल जाने के बाद वह इस सीट से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. 

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है. चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 13 नवंबर को 38 सीटों पर और 20 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान होंगे. इसके बाद, 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड में आजसू ने जारी की 8 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अध्यक्ष सुदेश महतो यहां से लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget