एक्सप्लोरर

Crime News: जमशेदपुर में 2 दिनों से लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने बताई हैरान करने वाली बात 

Jamshedpur News: झारखंड में एक युवक पिछले 2 दिनों से लापता था. पुलिस ने बुधवार को युवक का शव (Dead Body) एक अर्धनिर्मित मॉल से बरामद कर लिया. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. 

Jamshedpur Crime News: झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) में जुगसलाई थाना क्षेत्र में रहना वाला सुल्तान खान (22 ) बीते शुक्रवार से लापता था. सुल्तान के कपड़े एक अर्धनिर्मित मॉल के पास से 25 जुलाई को मिले थे. इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए उसकी हत्या (Murder) कर दिए जाने की आशंका जताई थी. इस बीच बुधवार सुबह मॉल की दूसरी मंजिल से सुल्तान का शव भी बरामद कर लिया गया है. शव (Dead Body) बरामद होने के बाद एहतियातन क्यूआरटी फोर्स और वज्र वाहन को मॉल के पास तैनात कर दिया गया है. फिलहाल, पुलिस ने युवक की मौत कैसे हुई इसे लेकर जांच शुरू कर दी है.

परिवार में मातम
सुल्तान की शादी हो चुकी है और उसके 2 बच्चे भी हैं. सुल्तान की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है और परिजन परेशान हैं. उसके लापता होने की सूचना जुगसलाई थाना में दी गई थी. परिजनों का ये भी कहना है कि, मॉल के गार्ड ने सुल्तान को चोरी करने के लिए फोन कर बुलाया था और इसकी रिकॉर्डिंग भी है. मॉल में चोरी करने के लिए 2 दिन पहले गार्ड ने सुल्तान को फोन किया था. 

परिजनों ने कही ये बात 
फोन आने के बाद सुल्तान घर से निकला तो जरूर लेकिन फिर वापस नहीं लौटा. परिजनों का कहना है कि, पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. शनिवार को जब परिवार के लोग उसे खोजते हुए अर्धनिर्मित मॉल में पहुंचे तो वहां सुल्तान की चप्पल और कपड़े मिले. गार्ड से भी पूछा गया लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी. 

पुलिस ने शुरू की जांच 
परिजनों ने आरोप लगाया कि सुल्तान की हत्या करने के बाद उसके शव को फेंक दिया गया. उन्हें शक है कि गार्ड ने ही उसकी हत्या की है. फिलहाल, सुल्तान का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी ने कसा तंज, बोले- 'गांधी परिवार बचाने के लिए' है कांग्रेस का सत्याग्रह 

Jharkhand Politics: झारखंड में पार्टी कार्यक्रमों से कई कांग्रेस विधायकों ने किया किनारा, उठ रहे हैं सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
रांची: कल विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, सरकार से नहीं बनी पूर्ण सहमति
रांची: कल विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, सरकार से नहीं बनी पूर्ण सहमति
'रांची की सड़कों पर पैलेट गन के साथ सुरक्षाबलों की तैनाती', BJP का दावा
'रांची की सड़कों पर पैलेट गन के साथ सुरक्षाबलों की तैनाती', BJP का दावा
JPSC आंदोलन: ED जांच के लिए सोरेन सरकार तैयार, 3 परीक्षाएं होंगी रद्द
JPSC आंदोलन: ED जांच के लिए सोरेन सरकार तैयार, 3 परीक्षाएं होंगी रद्द

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget