एक्सप्लोरर

Jharkhand सरकार के लिए मुसीबत बनी कोविड टीकाकरण की धीमी रफ्तार, चौंकाने वाले हैं आकड़े

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने 50 फीसदी से कम टीकाकरण वाले जिलों को लाल घेरे में रखा है. आंकड़े बताते हैं कि पूर्वी सिंहभूम को छोड़कर राज्य के 23 जिले लाल घेरे में हैं.

Jharkhand Covid Vaccination: कोविड टीकाकरण (Covid Vaccination) के मामले में झारखंड (Jharkhand) राष्ट्रीय औसत से पिछड़ गया है. ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट के प्रसार की आशंकाओं को देखते हुए राज्य के लिए ये चिंता का विषय माना जा रहा है. इस बीच सरकार ने 50 फीसदी से कम टीकाकरण वाले जिलों को लाल घेरे में रखा है. आंकड़े बताते हैं कि पूर्वी सिंहभूम को छोड़कर राज्य के 23 जिले लाल घेरे में हैं. सिर्फ पूर्वी सिंहभूम में 56 फीसदी टीकाकरण हुआ है यानी 9,46,589 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है. बता दें कि 50 से 60 फीसदी वाले को पिंक, 60 से 70 फीसदी वाले को ऑरेंज, 70 से 80 फीसदी वाले को येलो, 80 से 90 फीसदी वाले को लाइट ग्रीन और 90 फीसदी से ऊपर वाले जिले को डार्क ग्रीन में रखा गया है.

क्या कहते हैं आंकड़े 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल 2 करोड़ 41 लाख 21 हजार 312 को पहला और दूसरा डोज का टीका लगाना है, लेकिन वर्तमान समय में कुल लक्ष्य का 40.54 फीसदी ही टीकाकरण हुआ है. राज्य में कोरोना टीकाकरण की वर्तमान स्थिति के हिसाब से दूसरे डोज का टीकाकरण तय लक्ष्य के हिसाब से कम है. दूसरे डोज में सबसे कम टीकाकरण 35.42 फीसदी 18 से 44 साल की आयु में हुआ है, वहीं 45 से 59 साल के आयु वर्ग में 44.31 फीसदी और 60 साल से अधिक उम्र वाले 43.78 फीसदी को टीके की दूसरी डोज लगी है. 

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कही थी ये बात
बता दें कि, हाल ही में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने कहा था कि दिसंबर में राज्य के 90 प्रतिशत लोगों को कोविड टीके का पहला डोज देने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा. इस बीच कोरोना टीकाकरण की गति को बढ़ाने के लिए महाअभियान भी चलाया जा रहा है. गांव-गांव और खलिहान तक स्वास्थ्य कर्मियों को पहुंचने का निर्देश दिया गया है. अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है. हर घर दस्तक अभियान को भी तेज किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: गिरिडीह में मधुमक्खियों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत 

Survey Report: झारखंड में 18 साल से कम उम्र में ब्याह दी जा रहीं हर 10 में से 3 लड़कियां, जानें- सबसे हैरान करने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget