एक्सप्लोरर

Jharkhand News: इरफान अंसारी बोले- 'धनबाद में मची है लूट, सब में बंट रही इसकी रेवड़ी'

Drinking Water Scam :झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता समिति के सभापति इरफान अंसारी ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए पेयजल व स्वच्छता विभाग में 1000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है.

Dhanbad : अपने बयानों से आए दिन सुर्खियों में रहने वाले जामताड़ा मे विधायक इरफान अंसारी एक बार फिर पूरे तेवर में हैं. अंसारी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. उनका कहना है कि धनबाद मे लूट मची हुई है और इसकी रेवड़ी सब में बंट रही है.

समिति की बैठक में नहीं आए अधिकारी 

दरअसल झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता समिति की टीम इन दिनों धनबाद दौरे पर है. आज विधानसभा समिति ने धनबाद सर्किट हाउस में सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक रखी थी, ताकि सभी विभागों से जुड़े विकास कार्यों कि समीक्षा की जा सकें. लेकिन अपर समाहर्ता और जिला आपूर्ति पदाधिकारी के अलावे सभी विभागों के वरीय अधिकारी समीक्षा बैठक में नदारद रहे. कुछ विभागों ने अपने कनीय अधिकारियों को खानापूर्ति के लिए बैठक में भेज दिया. जिससे विधानसभा समिति के सभापति इरफान अंसारी काफी नाराज दिखे.

हजार करोड़ के घोटाले का आरोप 

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन विभागों मे घोटाला हुआ है या जिन विभागों मे लूट मची हुई है, उससे जुड़े अधिकारी ही नदारद हैं. ऐसे में क्या समीक्षा की जाए या फिर कोई जांच की जाए. उन्होंने कहा कि वैसे अधिकारियों के विरुद्ध प्रोसिडिंग चलाने की दिशा में कार्यवाही की जाएगी. समिति के सभापति अंसारी ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 1000 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है.

सरकार ने ग्रामीणों क्षेत्रों मे पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हजारों करोड़ की योजना पारित की है, लेकिन विभागीय अधिकारी नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने का हवाला देकर काम नहीं कर रहे हैं. जवाबदेही से बचने के लिए समीक्षा बैठक में खुद न आकर कनीय अधिकारियों को भेज दे रहे हैं. यह गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में विकास योजना को धरातल पर नहीं उतरा जा सकता, वहां योजना क्यों ली जाती है? पूरा का पूरा मामला घोटाला और विकास राशि की बंदरबांट का है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही चलाने की बात कही.

 बालू खनन से करोड़ों की लूट, 5 हजार नावों से ढुलाई

 अंसारी ने कहा कि बराकर नदी घाट से हर दिन हजारों टन बालू की लूट हो रही है. नदी के दोनों छोर धनबाद और जामताड़ा में नावों के जरिए बालू का उठाव किया जा रहा है. हर दिन 5 हजार नावों के जरिए बालू की लूट हो रही है. बीते दिनों इस पर कार्रवाई की गई लेकिन फिर से वही हालात बन गए हैं. बालू की अवैध ढुलाई कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है.

इसमें संबंधित खनिज विभाग के अधिकारियों कि सांठगांठ से इनकार नहीं किया जा सकता. आज बराकर नदी घाट का जायजा लिया जाना था, लेकिन जिला खनन पदाधिकारी ही भागे हुए हैं. ऐसे में जांच हो भी तो कैसे. उन्होंने खनन विभाग से जुड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की बात कही.

ये भी पढ़ें :- Watch: बोकारो में सड़क निर्माण की क्वालिटी देख भड़के लोग, हाथ से उखाड़ा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget