एक्सप्लोरर

PM Modi के देवघर दौरे के दौरान तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों को लगाई जाएगी एहतियाती खुराक, टीम तैनात 

Deoghar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर दौरे से जुड़ी ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक लगवाने (Precautionary Dose) के लिए कहा है.

PM Narendra Modi Deoghar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 12 जुलाई को प्रस्तावित देवघर (Deoghar) दौरे के दौरान ड्यूटी पर तैनात झारखंड (Jharkhand) सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को शुक्रवार को कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक लगाई जाएगी. अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, देवघर जिला प्रशासन ने राज्य में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बृहस्पतिवार को ये निर्णय लिया. झारखंड में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 102 नए मामले सामने आए थे. इनमें से 11 मामले देवघर में दर्ज किए गए थे. हालांकि, बृहस्पतिवार को राज्य में संक्रमण से किसी के दम तोड़ने की सूचना नहीं है.

बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे पीएम मोदी 
अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री देवघर हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे, जो 401 करोड़ रुपये की लागत से 657 एकड़ भूमि पर बनाया गया है. इसमें 2,500 मीटर लंबा रनवे भी मौजूद है, जिससे एयरबस ए320 विमानों का उड़ान भरना और लैंडिंग करना संभव है. हवाईअड्डे में 6 चेक-इन काउंटर के साथ 5,130 वर्ग फीट का टर्मिनल भवन बनाया गया है, जिससे एक बार में 200 यात्री प्रवेश कर सकते हैं. पीएम मोदी का 14 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेले से पहले बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने का भी कार्यक्रम है.

तैनात रहेगी टीका लगाने वाली टीम 
श्रावणी मेले को झारखंड का सबसे बड़ा सामाजिक-धार्मिक आयोजन माना जाता है, जहां हर साल सावन के महीने में देश-विदेश से औसतन 35 लाख से अधिक श्रद्धालु जुटते हैं. देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में कहा कि शुक्रवार को जिला मुख्यालय के कचहरी परिसर स्थित सूचना भवन में एक टीकाकरण टीम तैनात की जाएगी, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक टीके लगाएगी. भजंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़ी ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक लगवाने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें:

Udaipur Murder Case: कन्हैया लाल हत्याकांड पर कांग्रेस का पोस्टर वार, BJP से सवाल, ये राष्ट्रवाद है या आतंकवाद!

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन का अजीबोगरीब बयान, बोले- 'पुलिस अधिकारी सैल्यूट करते हैं तो अच्छा लगता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget