एक्सप्लोरर

Jharkhand: अपराध पर कांग्रेस विधायकों ने गठबंधन की सरकार को घेरा, कहा- 'हमारे बॉडीगार्ड ले लो लेकिन...'

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस ने अपराध के मुद्दे पर चिंता जताई है. कांग्रेस विधायकों की बैठक में राज्य में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई गई और अपराध पर रोक लगाने की मांग की.

Jharkhand Politics: राजधानी रांची में मंत्री आलमगीर आलम के आवास पर कांग्रेस विधायकों की बैठक आयोजित की गई. कांग्रेस के विधायकों ने राज्य की विधि व्यवस्था पर चर्चा की. बैठक में कांग्रेस के विधायकों ने राज्य में हो रही अपराधिक घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की है. साथ ही कांग्रेस विधायकों ने यह भी कह डाला भले सरकार हमारी बॉडीगार्ड वापस ले ले लेकिन अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए. 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हम भी सरकार में शामिल हैं. जनता हमसे भी कई उम्मीदें रखती हैं और जनता की सुरक्षा पर हमारा भी दायित्व बनता है. उन्होंने कहा कि आज राज्य में जो स्थिति बनी है वह काफी निंदनीय है. जनता की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने साफ कहा कि हम मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बातें उन तक पहुंचाएंगे जिस प्रकार ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने भाकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या कर दी उससे यही पता चलता है कि अब जनता अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है. 

कांग्रेस ने राज्यपाल पर लगाए यह आरोप
वहीं, कांग्रेस के अन्य विधायकों का कहना था झारखंड के राज्यपाल ने कई विधेयक को वापस कर दिया है जिसमें मॉब लिंचिंग, स्थानीयता और ओबीसी आरक्षण का बिल था. उन्होंने कहा कि हम सरकार से निवेदन करेंगे कि बिल फिर से सदन में लाया जाए. वहीं कांग्रेस के विधायकों ने कहा कि यह बिल जनहित और राज्य हित में है वहीं. मणिपुर की घटना में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम सत्र में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा करेंगे. केंद्र सरकार को घेरने की भी कोशिश की जाएगी. बैठक में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक उमाशंकर अकेला, इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगारी, राजेश कश्यप, भूषण बाड़ा, रामचंद्र सिंह, पूर्णिमा सिंह, दीपिका पांडे सिंह और नेहा तिर्की शामिल हुई थीं.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: कांग्रेस का फैसला- इरफान अंसारी सहित तीन विधायकों का निलंबन किया खत्म

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget