एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: असदुद्दीन ओवैसी पर भड़के कांग्रेस MLA इरफान अंसारी, अग्निपथ योजना को लेकर दिया बड़ा बयान

Ranchi News: असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस (Congress) विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने उन्हें बीजेपी (BJP) का एजेंट बता दिया है. 

Jharkhand Irfan Ansari Attack on Asaduddin Owaisi: मांडर विधानसभा उपचुनाव (Mandar By Election) के दौरान असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के बयान को लेकर झारखंड (Jharkhand) में सियासी पारा चढ़ गया है. एआईएमआईएम (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी और झारखंड के जामताड़ा (Jamtara) से विधायक इरफान अंसारी आमने-सामने आ गए हैं. ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस (Congress) विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने असदुद्दीन ओवैसी को बीजेपी (BJP) का एजेंट तक बता दिया है. उन्होंने कहा कि, मैं जा रहा हूं, हैदराबाद, क्योंकि हैदराबाद इनके बाप का नहीं है. बिहार (Bihar), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सरकार ओवैसी के कारण है. 

इरफान अंसारी ने दिया ये जवाब 
इरफान अंसारी ने कहा कि उनके पिता फुरकान अंसारी पर ओवैसी ने जैसी टिप्पणी की है, उसका यही जवाब है कि, हां झारखंड मेरे बाप की जागीर है, उनके त्याग और अथक प्रयास से ही झारखंड अलग राज्य बना है. उन्होंने कहा कि, ''हैदराबाद में 5 लोगों को की जान गई, पर वो कभी मिलने नहीं गए है, उनके बयान से मैं हतप्रभ हूं''. गौरतलब है कि मांडर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे देव कुमार धान के समर्थन में पहुंचे ओवैसी को बताया गया था कि कांग्रेस उन्‍हें झारखंड नहीं आने देना चाहती थी. इस पर उन्‍होंने कहा था कि झारखंड किसी के बाप की जागीर नहीं है. 

अग्निपथ योजना का किया विरोध 
इतना ही नहीं अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर भी कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने विरोध जताया था. उन्होंने कहा था कि,  'अग्निपथ को लेकर देश खून से लथपथ होगा'. इरफान अंसारी ने कहा था कि देश के प्रधानमंत्री सभी सरकारी संस्थाओं के निजीकरण पर अमादा हैं. सरकारी संपत्तियों को प्राइवेट हाथों में देकर देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने 8 वर्षों के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार और नौकरी नहीं दे पा रही है. अपने बयान को लेकर अंसारी ने फिर कहा है कि, ''बीजेपी का काम ही यही है, अग्निपथ जो आप लाएं है, सेना में जिनकी बहाली हुई है, वो खुश नहीं है, आज देश जल रहा है, युवाओं पर पुलिस गोली चला रही है, तो मैंने कहा कि अग्निपथ, खून से लथपथ....इसमें क्या गलत है. देश होगा खून से लथपथ, मैं क्यूं बोलूंगा, बेवजह मेरी बात को इधर से उधर नहीं कर सकते हैं.''

'देश खून से लखपथ होगा'
इरफान अंसारी यहीं नहीं रुके, उन्होंने ये भी कहा कि अग्निपथ योजना लाकर सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी. कांग्रेस विधायक ने खुले शब्दों में कहा कि 'अग्निपथ को लेकर देश खून से होगा लथपथ लेकिन किसी कीमत पर अग्निपथ नहीं होगा.' उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अग्निपथ योजना के माध्यम से सेना को भी बेचने जा रही है जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी रूप से सफल होने नहीं देगी.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Weather: आसमानी बिजली गिरने की घटना में नाबालिग बच्ची की हुई मौत, भाई की बच गई जान 

Jharkhand: ओवैसी के रांची पहुंचने पर पाक समर्थित नारेबाजी के मामले में जांच का आदेश, जानें बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget