एक्सप्लोरर

झारखंड में कांग्रेस क्यों दे रही हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन? पार्टी नेता ने बताई वजह

Jharkhand Politics: कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा कि स्थिरता किसी भी राज्य के विकास की गारंटी है. हमने सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखने के लिए हेमंत सोरेन की सरकार को समर्थन दिया है.

Jharkhand News: कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने गुरुवार (06 मार्च) को कहा कि राज्य सरकार की स्थिरता को लेकर किसी को भी भ्रम नहीं होना चाहिए क्योंकि JMM नीत गठबंधन अटूट है. राजू ने एक सवाल के जवाब में मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस राज्य में मौजूदा सरकार के साथ एकजुटता बनाए रखने में सफल रही है और इस बारे में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘स्थिरता किसी भी राज्य के विकास की गारंटी है और कांग्रेस ने सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखने के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को मुद्दा-आधारित समर्थन दिया है.’’

संगठन से जुड़े मुद्दों पर के राजू ने क्या कहा?

संगठन से जुड़े मुद्दों पर राजू ने कहा कि झारखंड में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए वह पलामू समेत सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने झारखंड में अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद के गठन को भी एक ‘स्वागत योग्य कदम’ बताया.

झारखंड के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद- के राजू
 
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा कि प्रदेश में ग्रास रूट तक संगठन को मजबूत बनाया जाएगा. फिलहाल पूरे झारखंड में कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश है. इसके सकारात्मक नतीजे भी मिल रहे हैं. पलामू दौरे पर पहुंचे राजू गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा करते हुए कहा कि पार्टी संगठन के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है.

'सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रख कर काम'

इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा, ''राजनीतिक दलों का मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना ही नहीं, बल्कि बेहतर शासन व्यवस्था भी देना है. झारखंड में गुड गवर्नेस को लेकर कांग्रेस गंभीर है. प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रख कर काम कर रही है.'' 

ये भी पढ़ें: Jharkhand: प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, चंपाई सोरेन ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Vidhan Sabha March Live: झारंखड विधानसभा मार्च के लिए जयपाल मुंडा स्टेडियम से निकले छात्र, कुछ देर में करेंगे घेराव
Live: झारंखड विधानसभा मार्च के लिए जयपाल मुंडा स्टेडियम से निकले छात्र, कुछ देर में करेंगे घेराव
झारखंड के अलग-अलग जिलों से भारी संख्या में रांची आ रहे छात्र, शांतिपूर्ण होगा विधानसभा मार्च
झारखंड के अलग-अलग जिलों से भारी संख्या में रांची आ रहे छात्र, शांतिपूर्ण होगा विधानसभा मार्च
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget