एक्सप्लोरर

Jharkhand: प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, चंपाई सोरेन ने दी बधाई

Babulal Marandi News: विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने विधायक दल का नेता का चुनाव नहीं किया था. गुरुवार (6 मार्च) को बाबूलाल मरांडी के नाम की घोषणा की गई.

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने उन्हें इस पद के लिए चुने जाने पर बधाई दी. इस जिम्मेदारी के लिए चुन जाने के बाद मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया. उन्होंने पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि विधायकों के प्रति मैं भी आभार प्रकट करता हूं.

मैं अपनी तरफ से पूरी मेहनत करूंगा- मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा, "जो भी जिम्मेदारी दी गई है, मैं अपनी तरफ से पूरी मेहनत करूंगा. मिलकर संगठन को और कैसे मजबूत किया जा सकता है, उस दिशा में अपनी पूरी क्षमताके साथ 24*7 काम करूंगा. मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि सदन के अंदर या सदन के बाहर नेतृत्व करूं. सबको साथ लेकर चलने की मैं कोशिश करूंगा." 

'कमियों को दूर करेंगे'

इसके आगे उन्होंने कहा, "राज्य की समस्यों को हम सरकार से लड़ाई जारी रखेंगे. पार्टी के विधायकों और सीनियर नेताओं का मार्गदर्शन मिलता रहेगा. इस चुनाव में जो कमियां रही हैं, उसे पूरा किया जाएगा."

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि विधायक दल की बैठक में विधायक दल के नेता के रूप में प्रस्ताव मांगे गए थे. इस बैठक में बाबूलाल मरांडी के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिस पर सर्वसम्मति बनी. उन्होंने आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए संघर्ष किया है. उनके नेतृत्व में हमारे विधायक झारखंड के हितों की रक्षा करेंगे और पीएम मोदी के विकसित झारखंड के लक्ष्य को पूरा करेंगे. 

धनवार सीट से हैं विधायक

धनवार सीट से विधायक बाबूलाल मरांडी झारखंड की सियासत में बड़ा चेहरा माने जाते हैं. वो झारखंड के पहले सीएम भी रहे हैं. साल 2000 से 2003 तक वो इस पद पर रहे. 1998 में वो सांसद बने. 1998-99 के दौरान केंद्रीय पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री की भूमिका निभाई. 1999 में फिर लोकसभा सांसद बने. 1999-2000 के दौरान फिर केंद्रीय पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री बने. 2004 में भी सांसद चुने गए. 22 मई 2006 को उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया. अक्टूबर 2006 14वीं लोकसभा के लिए हुए उपचुनाव में फिर जीत गए. 2009 में चौथी बार सांसद बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget