एक्सप्लोरर

Jharkhand Lok Sabha Election 2024: निशिकांत दुबे के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, तीन सीटों पर ऐलान

Congress Candidate List: झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा की है. इसमें गोड्डा, चतरा और धनबाद लोकसभा सीट शामिल है. कुल 6 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है.

Lok Sabha  Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड की तीन सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है. इसमें गोड्डा, चतरा और धनबाद लोकसभा सीट शामिल है. झारखंड की गोड्डा सीट पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के सामने कांग्रेस ने दीपिका पांडे को टिकट दिया है. इसके अलावा धनबाद से अनुपमा सिंह को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है. वहीं, चतरा से केएन त्रिपाठी को कांग्रेस ने टिकट दिया है. 

झारखंड में इससे पहले कांग्रेस तीन और सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है. कांग्रेस ने तीन लोकसभा सीटों खूंटी, लोहरदगा व हजारीबाग से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था. यानी कुल छह सीटों पर कांग्रेस ने घोषणा कर दी है. 

दीपिका पांडे महगमा विधानसभा सीट से विधायक हैं. ये सीट गोड्डा लोकसभा के अंदर ही आता है. वो गोड्डा जिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रही हैं. चतरा से कांग्रेस के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी पूर्व मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया था. डालटेनगंज सीट से 2009 के विधानसभा चुनाव में वो विधायक चुने गए थे. वहीं, धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट मिला है.

इससे पहले कांग्रेस ने खूंटी लोकसभा सीट से कालीचरण मुंडा को उम्मीदवार बनाया. लोहरदगा से सुखदेव भगत को टिकट मिला. वहीं, हजारीबाग लोकसभा सीट से जेपी पटेल (जयप्रकाश भाई पटेल) को कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया. हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गयी थी.

झारखंड में कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों की लिस्ट

  • गोड्डा- दीपिका पांडे
  • धनबाद- अनुपमा सिंह
  • चतरा- केएन त्रिपाठी 
  • खूंटी- कालीचरण मुंडा
  • लोहरदगा- सुखदेव भगत
  • हजारीबाग- जेपी पटेल

झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं. इंडिया गठबंधन के तहत सीट शेयरिंग फॉर्मूल के मुताबिक कांग्रेस के खाते में कुल सात सीटें आयी हैं. झारखंड में सभी सीटों पर कुल 4 चरणों में वोटिंग होगी. वहीं, 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: 'मुसलमानों की 18 फीसदी आबादी के बाद भी...', कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने अपनी ही पार्टी को घेरा

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget