एक्सप्लोरर

Jharkhand: कैश कांड में आरोपी Congress विधायकों को मिली जमानत, 3 महीने तक कोलकाता से नहीं जा सकेंगे बाहर

Ranchi News: झारखंड कांग्रेस के 3 विधायकों को राहत मिल गई है. मामला बीते दिनों सामने आए कैश कांड से जुड़ा है, जिसमें तीनों विधायकों को भारी कैश के साथ पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था. 

Jharkhand Cash Case Congress MLA Bail: कोलकाता (Kolkata) में बीते 30 जुलाई को बड़ी मात्रा में कैश के साथ गिरफ्तार किए गए झारखंड (Jharkhand) के 3 कांग्रेस विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने बुधवार को तीनों विधायकों की सशर्त जमानत मंजूर कर ली है. अदालत ने तीनों विधायकों को कहा है कि वो आगामी 3 महीने तक कोलकाता से बाहर नहीं जाएंगे और हफ्ते में एक दिन इस मामले की जांच कर रहे आईओ के सामने पेश होंगे.

इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर हुई थी गिरफ्तारी 
गौरतलब है कि, इन तीनों विधायकों को 49 लाख रुपये कैश के साथ पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पकड़ा गया था. बाद में इस मामले की जांच पश्चिम बंगाल सीआईडी को सौंपी गई थी. जांच में ये बात सामने आई थी कि उन्हें ये रकम एक हवाला व्यापारी के जरिए दी गई थी. सीसीटीवी फुटेज और विधायकों से पूछताछ में ये बात सामने आई थी कि 30 जुलाई को विधायक इरफान अंसारी अपने सहायक कुमार प्रतीक के साथ कोलकाता के लाल बाजार स्थित व्यवसायी महेंद्र अग्रवाल के कार्यालय गए थे. यहीं पर महेंद्र अग्रवाल ने उन्हें 49 लाख रुपये दिए थे. इस रकम में कांग्रेस के 2 अन्य विधायकों राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी का भी हिस्सा था. बाद में ये तीनों विधायक गाड़ी से हावड़ा होते हुए गुजर रहे थे, तब इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

सामने आई थी ये बात 
इसके, अगले दिन कांग्रेस के एक अन्य विधायक अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाने में दर्ज कराई गई एक एफआईआर में आरोप लगाया था कि तीनों विधायकों ने उन्हें झारखंड में सरकार को पलटने के लिए रचे गए एक प्लान में शामिल होने का प्रलोभन दिया था. अनूप सिंह के मुताबिक विधायक इरफान अंसारी ने उनकी मुलाकात असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से कराने और इसके बाद झारखंड में बनने वाली नई सरकार में मंत्री पद और 10 करोड़ रुपये देने का ऑफर दिया था.

ये भी पढ़ें: 

Jamshedpur Bank robbery: बैंक ऑफ इंडिया में डाका, लूटपाट के बाद बाहर से ताला लगाकर फरार हुए बदमाश

Jharkhand: धनबाद में जोरदार आवाज के साथ फटी धरती, जमीन में समा गई ड्रिल मशीन...दहशत में लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget