एक्सप्लोरर

Jharkhand News: कैटेगरी-1 कोलकर्मियों का 11वां वेतन समझौता मंजूर, जानें- मूल वेतन में कितने रुपये की हुई बढ़ोतरी

Jharkhand: झारखंड के कैटेगरी-1 के कर्मचारियों के मूल वेतन में 12,776.22 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं अंडरग्राउंड अलाउंस भी 9 फीसदी से बढ़ाकर 11.25 फीसदी कर दिया गया है.

Jharkhand News: झारखंड के कोयला कर्मियों का 11वां वेतन समझौता हो गया है. दरअसल, कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय में जेबीसीसीआई-11 की दो दिन चली बैठक के अंतिम दिन शनिवार को कोल इंडिया प्रबंधन और पांचों सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए. इसके मुताबिक कैटेगरी-1 के कर्मचारियों के मूल वेतन में 12,776.22 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं अंडरग्राउंड अलाउंस भी 9 फीसदी से बढ़ाकर 11.25 फीसदी कर दिया गया है.

इसके साथ ही कर्मचारियों के लाइव रोस्टर में अब बेटे की तरह बेटियों को भी रखा जाएगा. यह वेतन समझौता 1 जुलाई 2021 से 30  जून 2026 तक के लिए होगा. 10वां वेतन समझौते की अवधि 1 जुलाई 2021 को ही खत्म हो चुकी है. बढ़े हुए वेतन का भुगतान जुलाई में मिलने वाले वेतन से शुरू होगा. वहीं बकाया एरियर का भुगतान  तीन महीने बाद होगा. इस समझौते से कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों के साथ एससीसीएल के कुल 2.76 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा.

कोल इंडिया ने वेतन बढ़ोतरी मद में 8152.75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. पहली बार कर्मचारियों के लिए पांच दिन के पितृत्व अवकाश मिलेगा. पेड हॉलिडे 8 से बढ़ाकर 9 की गई है। अब 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्‌टी रहेगी. कर्मचारी 120 दिन की जगह 150 दिन चिकित्सा छुट्‌टी जमा कर सकेंगे

समझौते में ये लोग हुए शामिल
बता दें कि, समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल, डीपी विनय रंजन, ईसीएल, बीसीसीएल, एसईसीएल, ईसीएल, एनसीएल के सीएमडी के अलावा ट्रेड यूनियन की ओर से बीएमएस के केएल रेड्डी, सुरेंद्र कुमार पांडेय, केपी गुप्ता, एचएमएस से नाथूलाल पांडेय, शिव कुमार पांडेय, शिव कुमार यादव, सिद्धार्थ गौतम, इंटक से जय मंगल सिंह, एसक्यू जामा, एके झा, एटक से रमेंद्र कुमार, लखन लाल महतो, सीटू से डीडी रामानंदन, अरूप चटर्जी समेत सभी पांचों यूनियनों के मुख्य एवं वैकल्पिक सदस्य शामिल थे.

ये भी पढ़ें:- Jharkhand Weather Today: रांची समेत झारखंड के इन जिलों में आज होगी जोरदार बारिश, लेकिन गर्मी ने नहीं मिलेगी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप
नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा नेताओं का संग्राम, अखिलेश ने चंडीगढ़ का किया जिक्र
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा नेताओं का संग्राम, अखिलेश ने चंडीगढ़ का किया जिक्र
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Embed widget