एक्सप्लोरर

Jharkhand: ED समन के खिलाफ हेमंत सोरेन ने किया हाईकोर्ट का रुख, CM आज भी नहीं पहुचेंगे ईडी ऑफिस

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के दूसरे समन के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गये थे. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में मुख्यमंत्री को हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया था.

Jharkhand News: ईडी ने चौथी बार समन जारी करके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जमीन घोटाला मामले में ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया गया है, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में हाईकोर्ट का रुख किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज ईडी दफ्तर आयेंगे या नहीं? इसे लेकर समन के बाद से ही तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब चर्चा तेज है कि इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट का रुख किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने याचिका दायर कर हाईकोर्ट से इस मामले में हस्तक्षेप करने और कार्रवाई पर रोक लगाने का आग्रह किया है. 

मुख्यमंत्री ने याचिका की कॉपी ईडी कार्यालय भेजा है. ऐसे में अब यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री शनिवार को ईडी कार्यालय नहीं आयेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के दूसरे समन के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गये थे. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में मुख्यमंत्री को हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया था. मुख्यमंत्री संभवत 22 सितंबर को इस मामले में हाईकोर्ट का रुख कर सकते थे, लेकिन शुक्रवार को हाईकोर्ट के जस्टिस केपी देव के निधन पर कोर्ट में अवकाश घोषित कर दिया गया था. तो आज मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट का रुख किया.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी की ओर से जारी समन को चुनौती दी थी. उन्होंने 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटीशन दायर कर ईडी द्वारा जारी किए गए समन को चुनौती दी थी. इसी दिन ईडी को पत्र लिखकर उन्होंने कोर्ट का फैसला आने तक अपनी कार्यवाही स्थगित रखने का अनुरोध किया. सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दायर रिट याचिका में ईडी पर दुर्भावना से प्रेरित होकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया. वहीं सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी की पीठ कहा, हम इस पर अभी विचार नहीं करेंगे. जस्टिस बोस ने कहा कि मुकदमे की सुनवाई हाईकोर्ट से शुरू होनी चाहिए. लिहाजा आप झारखंड हाईकोर्ट जाइए. 

ये भी पढ़ें: Jharkhand: जन्म के तीसरे दिन बच्ची की मौत, गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर को पीटा, नाराज डॉक्टरों ने काम किया बंद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget