एक्सप्लोरर

Jharkhand Chhath Puja 2021: छठ के दूसरे अर्घ्य के बाद बमबाजी और फायरिंग से दहले घाट, एक की मौत, 2 घायल 

Jharkhand Firing: झारखंड (Jharkhand) में छठ के मौके पर 2 घाट गोलियों और बम के धमाकों से दहल गए. बमबारी और फायरिंग में 2 लोग घायल हुए हैं. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

Jharkhand Bombing and Firing During Chhath Puja: झारखंड (Jharkhand) में गुरुवार सुबह छठ के 2 घाट गोलियों और बम के धमाकों से दहल गए. हजारीबाग (Hazaribagh) जिले में एक छठ घाट पर अपराधियों ने एक युवक को गोलियों ने भून डाला तो दूसरी घटना में जमशेदपुर (Jamshedpur) से सटे आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बेलडीह घाट पर बम और गोलियां चलने से दहशत फैल गई. बमबारी और फायरिंग में 2 लोग घायल हुए हैं. हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोले गांव में गुरुवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु जब घर लौट रहे थे, तो केदार ठाकुर नाम के एक युवा व्यवसायी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. फयरिंग में व्यवसायी की मौके पर ही मौत (Death) हो गई. 

फरार हुए अपराधी 
पुलिस के मुताबिक 2 अपराधी एक मोटरसाइकिल पर आए थे. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग गए. केदार ठाकुर पत्थर क्रशर के व्यवसाय से जुड़ा था. सुबह-सुबह कई राउंड फायरिंग से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का मानना है कि इस घटना के पीछे की वजह आपसी रंजिश हो सकती है. 

युवक पर फेंका गया बम 
दूसरी घटना सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र की है. जमशेदपुर शहर से सटे बेलडीह में छठ घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने के बाद विक्की नंदी नाम का युवक अपनी कार पर बैठ रहा था, तभी उसपर बम फेंके गए. हमले में युवक घायल हो गया और उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई. जवाब में विक्की ने भी पिस्टल से फायरिंग की. फायरिंग में एक गोली छिटककर घाट पर मौजूद एक युवती के पांव में लगी, जिससे वो घायल हो गई. इस दौरान बम चलाने वाले भाग खड़े हुए. इस घटना से मौके पर सनसनी फैल गई. घायल विक्की और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया है. घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. मामले की छानबीन की जा रही है. दोनों घटनाओं में अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. 

ये भी पढ़ें:

Chhath Puja 2021: उगते सूर्य को अर्घ्य के देने के साथ ही संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, दिखा गजब का उत्साह

जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी Birsa Munda की जयंती, कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget