एक्सप्लोरर

Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में कल्पना सोरेन का 'पावर', शपथ से पहले मुलाकात करने पहुंचे विधायक

Jharkhand Cabinet Expansion News: झारखंड में कैबिनेट विस्तार से पहले कांग्रेस और झारखंड के विधायकों ने कल्पना सोरेन से मुलाकात की है. कल्पना ने इन विधायकों को कैबिनेट में शामिल होने की बधाई दी.

Jharkhand News: हेमंत सोरेन (Hemant Soren) जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग(Money Laundering) मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं और चंपई सोरेन झारखंड के सीएम बन चुके हैं. टॉप पोस्ट भले ही हेमंत सोरेन के परिवार ने अपने हाथ में नहीं लिया है लेकिन ऐसा लग रहा है कि 'पावर सेंटर' हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन हैं. ऐसी बातें इसलिए की जा रही हैं क्योंकि शपथ ग्रहण से पहले मंत्री बनने जा रहे विधायक कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) से मिलने उनके आवास पहुंचे. कल्पना सोरेन से जेएमएम और कांग्रेस दोनों के नेताओं ने मुलाकात की है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी उनसे मिले.

कल्पना सोरेन से हाफिजुल हसन, बेबी देवी, दीपक बिरुआ और मिथिलेश ठाकुर ने मुलाकात की. कल्पना सोरेन ने मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले विधायकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. बता दें कि जब हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही थी तो माना जा रहा था कि कल्पना सोरेन को अगला सीएम बनाया जा सकता है लेकिन उनके चुनाव में तकनीकी बाधा आ रही थी. सीएम बनने के बाद उन्हें छह महीने के अंदर विधायक बनना होता है और फिलहाल किसी रिक्त सीट पर चुनाव की संभावना नहीं है. ऐसे में हेमंत सोरेन ने अपने विश्वासपात्र चंपई सोरेन को मौका दिया.  

हेमंत सोरेन के काम को आगे बढ़ाएंगे चंपई सोरेन
कल्पना सोरेन फिलहाल अपने पति हेमंत सोरेन का सोशल मीडिया हैंडल संभाल रही हैं. वह इसके माध्यम से पार्टी की बात रखती हैं और साथ ही विपक्षी बीजेपी पर भी हमलावर रहती हैं. हेमंत सोरेन भले ही जेल में हों लेकिन चंपई सोरेन ने उन्हीं के कामकाज को आगे बढ़ाने का वादा किया है. उन्होंने यह भी कहा था कि केवल नेतृत्व परिवर्तन हुआ है. उधर, दो दिन पहले दुमका में एक कार्यक्रम के दौरान बसंत सोरेन, हेमंत सोरेन को याद कर रोने लगे थे. बसंत ने कहा था कि यह मंच उनके बिना अधूरा है. बसंत सोरेन को भी कैबिनेट में जगह दी गई है. वहीं, जब मंत्रियों ने कल्पना सोरेन से मुलाकात की तो यह साफ हो गया कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जगह वह ही सत्ता के केंद्र में होंगी. 

ये भी पढ़ेंJharkhand Cabinet Expansion: बसंत सोरेन, बेबी देवी और...झारखंड में ये नेता बनेंगे कैबिनेट मंत्री, सामने आई पूरी लिस्ट

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget