एक्सप्लोरर

Gandey Assembly Bypoll: झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर इस दिन होगा उपचुनाव, सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद हुई थी खाली

Gandey Assembly Bypoll 2024: झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 20 मई को उपचुनाव होगा. गांडेय विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हो गई थी.

Jharkhand By-election Elections 2024:  झारखंड में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव राज्य के संसदीय चुनावों के साथ ही 20 मई को होंगे. गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. झामुमो नेता सरफराज और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता प्रदीप वर्मा 14 मार्च को झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए. 

इससे पहले 31 दिसंबर को विधानसभा सचिवालय की एक अधिसूचना में कहा गया था कि जनता को सूचित किया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गांडेय के विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. यह सीट 31 दिसंबर, 2023 से खाली है.

अभी किस पार्टी के कितने विधायक है?
झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा में झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के 47 विधायक हैं, जबकि बीजेपी के 26 और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के तीन विधायक हैं. इसके अतिरिक्त राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के एक-एक विधायक, दो निर्दलीय और एक मनोनीत सदस्य हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन में झामुमो के 29 विधायक, कांग्रेस के 17 और राष्ट्रीय जनता दल का एक विधायक शामिल है.

लोकसभा के लिए 4 चरणों में होगी वोटिंग
वहीं शनिवार को चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है. झारखंड में 14 लोकसभा सीटें हैं. यहां चार चरणों में वोटिंग होगी. 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को झारखंड में लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. 13 मई को खूंटी, लोहरदगा, सिंहभूम, पलामू में चुनाव होंगे. वहीं 20 मई को कोडरमा, चतरा, हजारीबाग में वोटिंग होगी. 25 मई को रांची, धनबाद, जमशेदपुर और धनबाद में वोटिंग होगी. इसके बाद सातवें चरण में 1 जून को राजमहल, गोड्डा और दुमका में मतदान होगा. इसके बाद 4 जून को पूरे देश में एक साथ मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित होंगे.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 Date: झारखंड में VIP सीटों पर कब होंगे चुनाव? जानें- वोटिंग की तारीख सहित पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget