एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव से पहले बढ़ी तकरार, स्पीकर की टिप्पणी से BJP हुई नाराज, JMM बोला- 'कुछ गलत नहीं कहा'

बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल से कहा कि 26 जून को स्पीकर ने झामुमो के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजभवन पर गंभीर आरोप लगाए. यह राज्य को कलंकित करने के समान है.

Jharkhand Politics: झारखंड बीजेपी ने राज्यपाल से मांग की है कि, राजभवन के खिलाफ असंवैधानिक टिप्पणी के लिए विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाए. दरअसल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में मंगलवार को राजभवन गए पार्टी शिष्टमंडल ने कहा कि, आखिर विधानसभा अध्यक्ष किसी राजनीतिक दल का मंच कैसे शेयर कर सकते हैं. पार्टी नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि, विधानसभा अध्यक्ष का झामुमो के मंच से भाषण देना और राजभवन को टार्गेट करना अमर्यादित और पद की गरिमा के खिलाफ आचरण है.

ऐसे व्यक्ति को एक पल के लिए भी इस पद पर नहीं होना चाहिए. स्पीकर द्वारा राजभवन पर सीधी टिप्पणी असंवैधानिक है. ज्ञापन में कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष के अलावा मुख्यमंत्री और सरकार में संवैधानिक पद पर बैठे लोगों द्वारा लगातार असंसदीय और असंवैधानिक वक्तव्य दिए जा रहे हैं. ऐसा लगता है कि ये सब इनके आचरण और व्यवहार का अंग बन चुका है. साथ ही बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल को समाचार पत्रों में छपे विधानसभा अध्यक्ष के बयान की कतरनें सौंपी. कहा, 26 जून को स्पीकर ने झामुमो के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजभवन पर गंभीर आरोप लगाए. यह राज्य को कलंकित करने के समान है.

स्पीकर ने कुछ गलत नहीं कहा- झामुमो

वहीं पार्टी नेताओं ने कहा कि किसी भी विधेयक पर सरकार से विधि-सम्मत जानकारी प्राप्त करना राज्यपाल का संवैधानिक दायित्व है. ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ कि राजभवन ने कोई विधेयक लौटाया हो, लेकिन एक संवैधानिक कार्यवाही को दलीय चश्मे से देखना मर्यादाओं का उल्लंघन है. वहीं झामुमो ने कहा है कि, झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने 26 जून को अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कोई भी गलत टिप्पणी नहीं की है. झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि, भाजपाइयों का राजभवन जाकर विरोध करना, उनके असली चेहरे को उजागर करता है.

बीजेपी सिर्फ दूसरों पर उंगली उठाती है- झामुमो

इन लोगों का काम अब खुल कर सतह पर आ गया है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राज्यपाल भी संथाल परगना के दौरे पर गए थे. वहां उन्होंने कहा था कि संथाल परगना में दादागीरी नहीं चलने दी जाएगी. सुप्रियो ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि ही लोकतंत्र की मुख्य धारा में होते हैं. अब कोई विधायक और सांसद को चुनौती दे यह अच्छी बात नहीं है. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी को केवल दूसरे का ही चेहरा काला दिखता है. उसे दूसरे को आईना दिखाने से पहले उस आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि स्पीकर भी किसी पार्टी का नेता होता है. कार्यकर्ताओं के बीच जाने पर उसकी आकांक्षा को पूरा करने की भी उसकी जिम्मेवारी होती है. संथाल परगना में झामुमो के कार्यकर्ता राज्यपाल के बयान से आक्रोश में हैं. वे अपनी पार्टी के नेता से संरक्षण चाह रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: BJP नेता का विपक्षी एकजुटता पर तंज, बोले- 'वहां सिर्फ परिवारवादी नेताओं की ही चलेगी, सेल्फ मेड इंसान...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड

वीडियोज

June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget