एक्सप्लोरर

Jharkhand: 'यह देश की...', BJP सांसद ने झारखंड में बढ़ते घुसपैठ को लेकर सरकार से की ये मांग

Jharkhand Infiltration: प्रदीप वर्मा ने कहा कि आम चुनावों में देखा गया कि साहिबगंज, दुमका आदि जिलों में समुदाय विशेष की बहुलता वाले मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या में 50 से 100% की बढ़ोतरी हुई.

Jharkhand News: राज्यसभा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने झारखंड के कुछ जिलों में घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है. साथ ही ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें बाहर निकालने की सरकार से मांग की है. बीजेपी सदस्य प्रदीप वर्मा ने विशेष उल्लेख के जरिए यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्रों विशेषकर संथाल परगना के छह जिलों में घुसपैठ की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. इससे आदिवासी बेटियों का आर्थिक और दैहिक शोषण हो रहा है.

उन्होंने कहा कि सामूहिक धर्म परिवर्तन की घटनाएं भी हो रही हैं. प्रदीप वर्मा ने कहा कि हाल के लोकसभा चुनावों में देखा गया कि साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा आदि जिलों में समुदाय विशेष की बहुलता वाले मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या में 50 से 100 प्रतिशत की बेतहाशा बढ़ोतरी हुई. उन्होंने कहा कि यह जाली आधार कार्ड बनवाने और मतदाता सूची में घुसपैठियों के नाम चढ़वाने का परिणाम है.

उन्होंने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यह न केवल देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरनाक है, बल्कि यह आगे चलकर लोकतंत्र को भी प्रभावित कर सकता है. उन्होंने ऐसे घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकालने की सरकार से मांग की है. विशेष उल्लेख के जरिए ही बीजेपी के सिकंदर कुमार ने कालका-शिमला रेललाइन के जीर्णोद्धार की मांग की. वहीं द्रमुक सदस्य पी विल्सन ने टोल प्लाजा से जुड़ा मुद्दा उठाया.

राज्यसभा में ये मुद्दे भी उठाए गए
बीजेपी के नरेश बंसल ने बैंकों में बचत खातों में न्यूनतम राशि नहीं होने पर लगने वाले जुर्माने का मुद्दा उठाया और कहा कि इससे बैंकों को 21,000 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है. राजद सदस्य एडी सिंह ने दक्षिण बिहार के जलाशयों के जीर्णोद्धार का मुद्दा उठाया, जबकि बीजेपी के भीम सिंह ने 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा का प्रावधान किए जाने की मांग की.    

कांग्रेस सदस्य प्रमोद तिवारी ने उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित एक बाईपास सड़क परियोजना को निरस्त करने की मांग की. इसके साथ ही माकपा के वी शिवदासन, कांग्रेस की जेबी माथेर हिशाम, बीजेपी के ईरण कडाडी, बृजलाल, धर्मशीला गुप्ता, दोरजी लेपचा, भाकपा के संतोष कुमार पी सहित कई अन्य सदस्यों ने भी विशेष उल्लेख के जरिए लोक महत्व से जुड़े अपने-अपने मुद्दे उठाए.

Shravani Mela: बाबा बासुकिनाथ का क्या है इतिहास? यहां एक माह के श्रावणी मेले में उमड़ती है भक्तों की भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget