एक्सप्लोरर

Jharkhand: कोई 'लुंगी डांस' तो कोई 'ठुमका' लगाने में माहिर, BJP-कांग्रेस के इन 2 विधायकों की क्यों हो रही खूब चर्चा?

Jharkhand News: बीजेपी विधायक रणधीर सिंह कहते हैं कि पब्लिक के साथ सुख-दुख बांटना जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है. ऐसे में अगर कुछ देर लोगों के साथ डांस कर लेते हैं तो इसमें हर्ज क्या है.

Jharkhand Latest News: झारखंड के विधायक रणधीर कुमार सिंह और डॉक्टर इरफान अंसारी के ठुमकों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. दोनों विधायक अपने इलाके की शादियों में जब शिरकत करते हैं, तो पब्लिक उनसे डांस की डिमांड करती है. दोनों खुशी-खुशी पब्लिक की डिमांड पूरी तो करते ही हैं, खास बात यह है कि वह अपने ठुमकों के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैन फॉलोइंग बढ़ाते हैं और लाइक्स-कमेंट्स भी खूब बटोरते हैं.

एक-दो पार्टियों में तो दोनों एक साथ डांस करते देखे गए हैं. रणधीर कुमार सिंह सारठ विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के डॉक्टर इरफान अंसारी जामताड़ा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. सारठ और जामताड़ा दोनों आसपास की विधानसभा सीटें हैं और दुमका लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं. रणधीर और इरफान दोनों दो टर्म से लगातार विधायक हैं. इन दोनों के बीच एक और बात कॉमन है. वह यह कि दोनों की उम्र 49 साल है.

रणधीर सिंह बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं, जबकि इरफान अंसारी अभी मंत्री पद तक नहीं पहुंच पाए हैं. बीजेपी विधायक रणधीर सिंह के ठुमके लगाने का अंदाज बेहद दिलचस्प है. वह 'लुंगी डांस' से लेकर 'नागिन डांस' तक में माहिर हैं. इलाके की शादियों, छठी या किसी मांगलिक मौके पर जब वह पहुंचते हैं, तो लोग डीजे पर क्षेत्रीय गीत बजा देते हैं और फिर रणधीर सिंह अपने खास अंदाज में डांस करते हैं. रणधीर सिंह कहते हैं कि "पब्लिक के साथ सुख-दुख बांटना जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है. ऐसे में अगर कुछ देर लोगों के साथ डांस कर लेते हैं, तो इसमें हर्ज क्या है."

रणधीर सिंह के नक्शे कदम पर इरफान अंसारी
रणधीर सिंह के सोशल मीडिया हैंडल पर उनके डांस के दर्जन भर से भी ज्यादा वीडियो क्लिप्स मौजूद हैं. पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी भी रणधीर सिंह के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं. उन्होंने सोमवार को एक शादी में अपने डांस का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया और लिखा कि "आज शिवपुर में पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता बसंती पहाड़िया की बेटी सोनिया पहाड़िया की शादी में शामिल हुआ. बिटिया के साथ खुशियों में शामिल हुआ और शादी को यादगार बनाया." 

इसके पहले एक मई को भी उन्होंने शादी में डांस का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि "जामताड़ा के बांकुडीह में अपनी बिटिया बबीता सोरेन की शादी में समधन साहिबा ने मुझे जबरन नृत्य करने पर मजबूर किया. पूरा माहौल खुशनुमा हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा." इरफान अंसारी अपने बयानों और चुटीले अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. कभी दूध दूहते तो कभी मंदिर पहुंचकर जलार्पण करते वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. एक महीने पहले वह एक आदिवासी परिवार के घर पहुंचे और उनके आंगन में लकड़ी का चूल्हा जलाकर रोटी सेंकने लगे.

ये भी पढ़ें: 'ओवैसी की निष्ठा सिर्फ अपने...', जय फिलिस्तीन वाले शपथ पर भड़के पूर्व सीएम, क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget