एक्सप्लोरर

Ranchi में पशु तस्करों की वैन ने महिला दारोगा को कुचला, रघुवर दास बोले- 'एक और बेटी अपराधियों की शिकार हो गई'

Ranchi Female Cop Murder: रांची में एक पिकअप वैन ने महिला दारोगा संध्या टोपनो (Sandhya Topno) को रौंद डाला. मामले को लेकर BJP नेता रघुवर दास ने कहा कि, अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं. 

Raghubar Das Reaction over Ranchi Female Cop Murder: झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) के तुपुदाना थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के 3 बजे वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन ने महिला दारोगा संध्या टोपनो (Sandhya Topno) को रौंद डाला. बुरी तरह जख्मी महिला दारोगा की मौके पर ही मौत (Death) हो गई. जानकारी के मुताबिक, खूंटी और गुमला जिले की पुलिस पशुओं की तस्करी करने वाले वाहनों का पीछा कर रही थी. रांची पुलिस (Ranchi Police) को भी सूचना थी कि पशुओं से लदे कुछ वाहन तुपुदाना होकर गुजरने वाले हैं. इसे लेकर पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग के लिए हुलहुंडू के पास हाईवे पर तैनात थी.

'वैन चालक गिरफ्तार'
सुबह लगभग 3 बजे पुलिस की तरफ से पशुओं से लदी एक पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन ड्राइवर तेजी से गाड़ी भगाते हुए महिला दारोगा संध्या टोपनो को रौंदते हुए फरार हो गया. संध्या झारखंड पुलिस की 2018 बैच की अफसर थीं. बाद में पुलिस ने दारोगा को रौंदने वाले वाहन को जब्त कर लिया और चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. वाहन पर सवार पशु तस्कर (Smugglers) भागने में सफल रहे हैं. पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी है. इस बीच इस घटना पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रघुवर दास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

'पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं'
रघुवर दास (Raghubar Das) ने ट्वीट कर कहा कि, ''झारखंड की एक और बेटी हिम्मतवाले अपराधियों की शिकार हो गई. यह बहुत ही दुखद और शर्मनाक है. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि राज्य में अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं. रूपा तिर्की मामले की तरह संध्या टोपनो जी की हत्या भी कहीं रहस्य बन कर न रह जाए?''


Ranchi में पशु तस्करों की वैन ने महिला दारोगा को कुचला, रघुवर दास बोले- 'एक और बेटी अपराधियों की शिकार हो गई

'अपराधियों की हिम्मत चरम पर है'
बाबूलाल मरांडी ने भी मामले को लेकर ट्वीट कर कहा है कि, ''झारखंड में अपराधियों की हिम्मत अपने चरम पर है. आज जिस प्रकार गौ तस्करों ने राज्य की राजधानी रांची में महिला दारोगा संध्या टोपनो की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी, उससे तो यही लगता है कि प्रतिबंधों के बावजूद गौ तस्करी का बड़ा गिरोह काम कर रहा है, जिसके लिए एक पुलिस पदाधिकारी की हत्या भी कोई बड़ी बात नहीं. जब राज्य में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की सुरक्षा की क्या गारंटी है? भ्रष्टाचारियों को संरक्षित करने के चक्कर में आज झारखंड की क्या दुर्दशा हो गई, अब किसी से छिपी नहीं है. इन गिरोहों के सरगनाओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें @JharkhandPolice''

ये भी पढ़ें: 

Lady Cop Murder: Jharkhand में महिला दारोगा को वैन ने कुचला, BJP नेता बोले- 'राज्य की क्या दुर्दशा हो गई है'

Ranchi SI Murdered: रांची में नूंह जैसी घटना! गाड़ियों की चेकिंग कर रही महिला दरोगा को पिकअप से रौंदा, मौके पर मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Vidhan Sabha March Live: रांची में विधानसभा के गेट नंबर 1 पर पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्र, वहीं पर डटे
Live: रांची में विधानसभा के गेट नंबर 1 पर पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्र, वहीं पर डटे
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
रांची: छात्रों के मार्च को 'स्पाइडर मैन' का साथ, 'पुष्पा' बोले- झुकेंगे नहीं
रांची: छात्रों के मार्च को 'स्पाइडर मैन' का साथ, 'पुष्पा' बोले- झुकेंगे नहीं
रांची में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.ख्यांगते गिरफ्तार
रांची में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.ख्यांगते गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget