एक्सप्लोरर

Jharkhand में ग्राम प्रधान की हत्या, बाबूलाल बोले 'अपराधी मस्त, सरकार लूटने में व्यस्त, जनता त्रस्त'

Jharkhand Politics: झारखंड (Jharkhand) में एक बार फिर ग्राम प्रधान की हत्या कर दी गई है. मामले को लेकर बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. 

Jharkhand Politics Over Gram Pradhan Murder: झारखंड (Jharkhand) में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और अपराध पर नकेल कसने की पुलिस की तमाम कोशिशे बेअसर साबित हो रही है. रांची (Ranchi) के तमाड़ थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान की हत्या का मामला सामने आया है. यहां ग्राम प्रधान की हत्या लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की गई है. ग्राम प्रधान अशोक सिंह की हत्या के कारणों के बारे में अब तक ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है. इस बीच इस मामले को लेकर बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है.

'आम हो गई हैं ऐसी घटनाएं'
बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा कि, ''एक और ग्राम प्रधान की निर्ममतापूर्वक हत्या. तमाड़ के लोहड़ी गांव में कल शाम ग्राम प्रधान की अपराधियों ने लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी. अपराधियों के बढ़े हुए मनोबल से ऐसी घटनाएं अब आम हो चली है, अभी 4 दिन पहले ही खूंटी के मुरहू में भी ग्राम प्रधान व एक अन्य की हत्या हो गई थी.''

'झारखंड अपराध और घोटालों के लिए विख्यात हो चला है'
एक अन्य ट्वीट में बीजेपी नेता ने कहा कि, ''जिस सोना झारखंड की चर्चा यहां की हरियाली, खनिज संपदा और सादेपन के लिए होती थी, आज वही झारखंड पूरे देश में अपराध और घोटालों के लिए विख्यात हो चला है. अपराधी मस्त है, सरकार लूटने में व्यस्त है और जनता त्रस्त है.''   

घर के पास ही मिला शव 
इस बीच यहां ये भी बता दें कि, लोहड़ी गांव के ग्राम प्रधान अशोक सिंह का शव उनके घर से ही 500 मीटर की दूरी पर मिला था. हत्या के बारे में परिजनों को तब पता चला जब देर रात तक अशोक सिंह घर नहीं पहुंचे. इसके बाद ग्राम प्रधान के परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनका शव घर से कुछ ही दूरी पर पानी की टंकी के पास मिला. ग्राम प्रधान का शव मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. शव मिलने के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस को अब तक इस हत्याकांड के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है. 

ये भी पढ़ें: 

Dumka में बेरहम पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत, जानें- कैसे खुला हत्याकांड का राज

Crime News: महज 3 रुपये के लिए दबंगों ने महिला को मार डाला, बचाने आए बेटों के साथ किया ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्टर्स से राहुल गांधी ने किया यह वादा, आंदोलनकारी छात्र ने क्या बताया
रांची प्रोटेस्टर्स से राहुल गांधी ने किया यह वादा, आंदोलनकारी छात्र ने क्या बताया
अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल! JPSC विवाद के बीच सोरेन सरकार को चेतावनी
अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल! JPSC विवाद के बीच सोरेन सरकार को चेतावनी
'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget