एक्सप्लोरर

Jharkhand: मानहानि मामले को लेकर राहुल गांधी पर आक्रामक हुए बाबूलाल मरांडी, बोले- 'कांग्रेस अपने पाप में जनता को क्यों... '

बाबूलाल मरांडी ने कहा, पिछड़ों-दलितों को अपमानित कांग्रेस करें और चोरी पकड़ी जाए तो बहानें बनाएं. देश की जनता कांग्रेस के कुकर्मों से ऊब चुकी है. पूरा देश कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए एक हो गई है.

Rahul Gandhi Defamation Case: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधी है. दरअसल, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से जुड़े मोदी सरनेम मानहानि केस में गुजरात हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद कांग्रेस पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर रही है. साथ ही झारखंड कांग्रेस भी लगातार केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है. कांग्रेस, राहुल गांधी को सजा और हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के लिए सीधे दौर पर बीजपी को निशाना बना रही है. बता दें कि, कांग्रेस का आरोप है कि भ्रष्टाचार, अडानी को लेकर हिंडनबर्ग रिपोर्ट, रोजगार, किसान और महिला सुरक्षा पर सवाल पूछने के एवज में केंद्र सरकार ने राहुल गांधी को निशाना बनाया है. 

ऐसे में बाबूलाल मरांडी ने इन्हीं आरोपों पर पलटवार किया है. बाबूलाल मरांडी ने एक ट्वीट में कहा कि, 'कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी बयान में कहा है कि राहुल गांधी की सजा के खिलाफ देशवासियों को आवाज उठानी चाहिए. मतलब कांग्रेस अपने पाप में देश की जनता को क्यों भागीदार बनाना चाहती है? पिछड़ों-दलितों को अपमानित आप (कांग्रेस) करें, उनके लिए निकृष्टतम शब्दों का उपयोग आप करें और चोरी पकड़ी जाए तो बहानें बनाएं. देश की जनता कांग्रेस पार्टी के कुकर्मों से ऊब चुकी है. पूरा देश आज कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए एक हो गया है.'

क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि, राहुल गांधी को फौरी राहत देने की याचिका को गुजरात हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी. दरअसल, राहुल गांधी ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नीरव मोदी और ललित मोदी का नाम लेते हुए कहा था कि, सभी मोदी सरनेम वाले चोर क्यों होते हैं? इस मामले में गुजरात में बीजेपी विधायक ने मानहानि का केस दर्ज कराया था. सूरत कोर्ट ने मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी. सजा सुनाए जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त हो गई. वहीं रांची में प्रदीप मोदी नाम के बीजेपी नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ सेशन कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी. राहुल गांधी ने झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी जहां से उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई करने पर रोक लगाई गई है.

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड में सरयू राय कर सकते हैं बड़ा खेल, जानें अगामी चुनाव से पहले किस पार्टी में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?
रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget