एक्सप्लोरर

Jharkhand Politcs: बाबूलाल मरांडी ने बोला CM सोरेन पर हमला, कहा- 'यह सरकार बनते ही पैसा कमाने में लग गई'

Babulal Marandi News: झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को महत्वपूर्ण पद दिए गए और फिर उनके माध्यम से कमाई की गई. अब, वे पकड़े गए हैं और सब कुछ उजागर हो गया है.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश बीजेपी (BJP) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने सोमवार को हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren Government) पर जमकर हमला बोला है. हेमंत सोरेन सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और सीएम को ईडी (ED) की नोटिस पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह सरकार बनते ही पैसा कमाने में लग गई. सरकार का काम जनता का काम करना है, लेकिन वे परिवार के लिए कमाई में व्यस्त हो गए.

मरांडी ने आगे कहा, "इस सरकार में एजेंटों, बिचौलियों और भ्रष्ट अधिकारियों को महत्वपूर्ण पद दिए गए और फिर उनके माध्यम से कमाई की गई. अब, वे पकड़े गए हैं और सब कुछ उजागर हो गया है. सीएम को ईडी की ओर से 5 नोटिस दिए गए, लेकिन वह उनके सामने उपस्थित नहीं हुए."

'लोग कानून पर विश्वास करना बंद कर देंगे'

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "हमने ईडी को बताया है और एक सार्वजनिक मांग भी की है कि जब एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति एक के बाद भी एजेंसी के सामने पेश नहीं होता है, उन्हें नोटिस दिया गया है, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए. नहीं तो लोग कानून पर विश्वास करना बंद कर देंगे." इसके अलावा मरांडी ने कहा कि धर्म परिवर्तन न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी समस्या है.

मरांडी ने सीएमओ पर लगाए थे गंभीर आरोप

बाबूलाल मरांडी ने कुछ दिनों पहले राज्य के सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि सीएमओ (चीफ मिनिस्टर ऑफिस) के इशारे पर ईडी के चुनिंदा अफसरों को आदिवासी उत्पीड़न केस में फंसाने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा था कि उन्हें विश्वसनीय जानकारी मिली है रांची के सिटी एसपी पर इसे लेकर दबाव डाला जा रहा है. सीएमओ के इशारे पर पुलिस के कुछ आला अधिकारी उनपर दबाव बना रहे हैं कि किसी भी तरह कुछ दर्ज मामलों में ईडी के कुछ चुनिंदा अधिकारियों को आदिवासी उत्पीड़न मामलों में अभियुक्त बनाया जाए.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Teachers Strike: झारखंड में 14 हजार सहायक प्राध्यापकों का धरना जारी, ग्रेड पे-स्थायी नियुक्ति की कर रहे मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget