एक्सप्लोरर

Jharkhand: हिटलर से PM मोदी की तुलना करने वाले सुबोधकांत पर उबली झारखंड BJP, बयान को बताया शर्मनाक

Jharkhand Politics: कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने हिटलर का नाम लेकर पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है. सहाय के इस बयान पर झारखंड बीजेपी के नेताओं ने पलटवार करते हुए सहाय को आड़े हाथों लिया है.

Jharkhand BJP Attack On Congress Leader Subodh Kant Sahay: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तुलना हिटलर (Hitler) से करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय (Subodh Kant Sahay) पर झारखंड बीजेपी (Jharkhand BJP) के नेता उबल पड़े हैं. पार्टी की झारखंड इकाई ने कहा है कि कांग्रेस और उसके दरबारियों ने घटिया सोच का प्रदर्शन किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कहा है कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे जनकल्याणकारी कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं. कांग्रेस (Congress) खुद मरणासन्न पड़ी है और इस तरह की टिप्पणी उनकी हताशा, बौखलाहट और घटिया सोच को प्रदर्शित करती है. उन्होंने कहा कि एक चाय वाला देश के प्रधान सेवक बनते हैं तो ये बात युवराज और उनके दरबारियों को कैसे पसंद आएगी? जब कांग्रेसी ऐसी हल्की बयानबाजी देश के प्रधानमंत्री पर करती है तो ऐसा बयान एक व्यक्ति मात्र पर नहीं, बल्कि देश के सवा सौ करोड़ लोगों के प्रतिनिधि पर होता है.

'झारखंडियों का सिर शर्म से झुका दिया'
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सुबोधकांत का नाम लिए बगैर कहा कि आपसे इतने निम्नस्तरीय वक्तव्य की उम्मीद नहीं थी. उम्र के इस पड़ाव पर आपने ऐसा बयान देकर हम झारखंडियों का सिर शर्म से झुका दिया है. वैसे भी अब आपको झारखंड में आपकी पार्टी में भी कोई गंभीरता से नहीं लेता है.

'कांग्रेस अब मानसिक संतुलन भी खो चुकी है'
रांची के बीजेपी सांसद संजय सेठ ने कहा है कि यही कांग्रेस का चरित्र है. सत्ता खो चुकी कांग्रेस अब मानसिक संतुलन भी खो चुकी है, इसलिए इसके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. सुबोधकांत सहाय का प्रधानमंत्री पर दिया गया बयान उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस देश की जनता ने चुना है, वो किसी कांग्रेसी राजमाता के आशीर्वाद से पीएम नहीं बने हैं.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Politics: सरकारी स्कूलों के यूनिफॉर्म पर चढ़ेगा हरा रंग, BJP बोली- 'तुष्टिकरण कर रही है सरकार'

Hijab Controversy: कर्नाटक के बाद जमशेदपुर तक पहुंचा हिजाब वाला मामला, जमकर हुआ हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget