एक्सप्लोरर

Jharkhand में जनवरी 2020 से अगस्त 2022 के बीच मारे गए 27 नक्सली, 1131 गिरफ्तार

Ranchi News: झारखंड में नक्सली लगातार कमजोर हुए हैं. जनवरी 2020 से अगस्त 2022 के बीच नक्सलियों (Naxalites) और सुरक्षाबलों के बीच कुल 108 मुठभेड़ हुईं जिसमें कुल 27 नक्सली मारे गए हैं.

Naxalites In Jharkhand: झारखंड (Jharkhand) में जनवरी 2020 से लेकर पिछले महीने तक कुल 27 नक्सली (Naxalite) मारे जा चुके हैं और 1,131 अन्य गिरफ्तार हुए हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2020 से अगस्त 2022 के बीच नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच कुल 108 मुठभेड़ हुईं और इस अ‍वधि में 45 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. अधिकारियों के मुताबिक, झारखंड में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की अध्यक्षता में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए हुई बैठक में ये आंकड़े पेश किए गए. उन्होंने बताया कि बैठक में राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल रहे.

ग्रामीणों को ना हो परेशानी 
राज्य में वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) में गिरावट आने की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में झारखंड के 24 जिलों में से 8 एलडब्ल्यूई मुक्त हैं. उन्होंने बताया कि नक्सलवाद से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों, मसलन-बूढ़ा पहाड़, पारसनाथ, सारंडा, पोदाहाट और चतरा-गया में 25 अग्रिम चौकियां या शिविर स्थापित किए गए हैं. इसके अलावा, इन क्षेत्रों में 15 अतिरिक्त चौकियां भी बनाई जा रही हैं. अधिकारियों के मुताबिक, बैठक में सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो नक्सलवाद प्रभावित इलाकों में पुलिस सुरक्षा के साथ शिविर स्थापित कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराएं.


Jharkhand में जनवरी 2020 से अगस्त 2022 के बीच मारे गए 27 नक्सली, 1131 गिरफ्तार

सीएम सोरेन ने दिए निर्देश 
मुख्यमंत्री ने कहा कि, ''वहां बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए. इससे लोगों के बीच पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ेगी और नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.'' सीएम सोरेन ने कहा कि, ''सुरक्षाबलों को रोजमर्रा की जरूरी चीजें ग्रामीण इलाके में रह रहे लोगों से खरीदनी चाहिए, इससे उन्हें रोजगार मिलेगा और उनकी आमदनी भी बढ़ेगी.'' मुख्यमंत्री ने आपराधिक गतिविधियों में कमी लाने के लिए राज्य की सभी जेलों में सिग्नल जैमर लगाने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि, ''ऐसी शिकायतें मिली हैं कि जेल में बंद अपराधी मोबाइल फोन के जरिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, इसे हर हाल में रोका जाना चाहिए.''

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Naxalite: रांची के बुढ़मू में मारा गया हार्डकोर नक्सली विकास लोहरा, 3 जिलों में था Wanted

Jharkhand: कुडमी आंदोलन के कारण चौथे दिन भी 60 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, मुसीबत में एक लाख यात्री 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
Embed widget