एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन पर बोला हमला, कहा- 'ED से बचने के लिए सरकारी खजाने का हो रहा है इस्तेमाल'

Jharkhand: बाबूलाल मरांडी ने कहा, सीएम सोरेन ने ईडी से बचने के लिए जो करोड़ों रुपये खर्च कर दिए हैं, उसके लिए श्वेत पत्र जारी कर जनता को उसका हिसाब दें.

Jharkhand News: झारखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर जोरदार हमला बोला है. बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा शुरू होने से पहले से हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर रहे है. उन्होंने बताया था कि अपने संकल्प यात्रा में वे जनता को सरकार की खामियों से रूबरू करवाने का काम करेंगे. ऐसे में वो अब सरकार को कठघरे में खड़ा कर भी रहे हैं.

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हेमंत सोरेन को दोबारा समन भेजकर उनकी चल-अचल संपत्ति के बारे में पूछताछ के लिए 24 अगस्त को बुलाया है. जिसमें उनके जमीन-जायजाद और मनी लॉन्ड्रिंग के बारे में ED उनसे पूछताछ करेगी. वहीं अब बाबूलाल मरांडी ने भी अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर सरकार द्वारा कानूनी प्रक्रिया में खर्च का हिसाब देने की बात कही है.

'सीएम ने अदिवासियों की जमीन लूटी'

दरअसल, बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि, हेमंत सोरेन रांची के मोराबादी मैदान में आएं और बताएं कि हेमंत कुमार सोरेन कौन है? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बताए कि बसंत कुमार सोरेन कौन है? मुख्यमंत्री ये भी बताए कि दुर्गा प्रसाद सोरेन कौन है? उन्होंने कहा कि, हेमंत सोरेन के लोगों ने राज्य में करीब एक हजार करोड़ के पत्थर लूट की है, जिसकी जांच उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई द्वारा की जा रही है. उन्होंने आगे लिखा है कि मुख्यमंत्री ने अपना और अपने पिता शिबू सोरेन का नाम बदलकर अदिवासियों की जमीन लूटने का काम किया है. बाबूलाल मरांडी के अनुसार हेमंत सरकार ED के सवालों से बचने के लिए कानूनी प्रक्रिया का सहारा ले सकते हैं, जिस प्रक्रिया में भारी भरकम रुपये खर्च होंगे.

'जनता को खर्च हुए रुपयों का हिसाब दें'
अब देखने वाली बात यह होगी कि वे इन रकमों का भुगतान अपनी जेब से करेंगे या सरकारी कोष से करेंगे. उन्होंने आगे कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार खुद को और अपने गुनाहों में शामिल तमाम लोगों को भी बचाने का काम कर रहे हैं. जिसमें करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गये हैं. वहीं अब झारखंड सरकार श्वेत पत्र जारी कर जनता को खर्च किये गये रुपयों का हिसाब दे. वहीं सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी हेमंत सोरेन को घेरते हुए कहा है कि, चलो बुलावा आया है ईडी ने बुलाया है. उन्होंने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री निर्दोष हैं तो उन्हें ED का सहयोग करना चाहिए आखिर न्याय प्रक्रिया से वे कब तक भागेंगे.

ये भी पढ़ें:- हेमंत सोरेन का जिक्र कर बाबूलाल मरांडी बोले- 'अब भगवान ही बचा सकते हैं '

 

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget