एक्सप्लोरर

झारखंड में आदर्श आचार संहिता को लेकर प्रशासन अलर्ट, चेकिंग के दौरान चाईबासा में कैश बरामद

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू है. चाईबासा के जैतगढ़ चेक पोस्ट पर एसएसटी ने मोटरसाइकिल से 1.37 लाख रुपये बरामद किए.

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. इसी के मद्देनजर पूरे झारखंड में लगातार चेकिंग चलाई जा रही है.

इस बीच चाईबासा जिले के अंतर्गत आने वाले जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैतगढ़ अंतरराज्यीय चेक पोस्ट में एस०एस०टी० के द्वारा एक मोटरसाइकिल में रखे थैला से 1,37,180/- (एक लाख सैंतीस हजार एक सौ अस्सी) रुपये बरामद किया गया.

पूरा मामला तब सामने आया जब पुलिस की टीम एवं एस०एस०टी० की टीम संयुक्त रूप से आने जाने वाले वाहनों और राहगीरों की चेकिंग कर रही थी, जांच के दौरान एक साथ इतने पैसे कैश प्राप्त होने के बाद अचानक टीम सतर्क हो गई.

जगन्नाथपुर थाने में  किया गया मामला दर्ज
टीम द्वारा पहले पैसे को जब्त कर लिया गया और जिनके पास से पैसे बरामद किए गए उनसे पूछताछ की जाने लगी. इसके बाद पदाधिकारी के निर्देशानुसार जगन्नाथपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले लोकसभा चुनाव के दरमियान भी लगातार टीम पूरी तरह से एक्टिव थी, वहीं चाइबास ए जिले में कुल पांच विधानसभा आते हैं, जिसमें हर विधानसभा पर जेएमएम और बीजेपी में कांटे के टक्कर बताई जा रही है.

चाईबासा एसपी आईपीएस आशुतोष शेखर ने लोगों से बिना प्रमाण के या अनावश्यक रूप से कैश रुपये लेकर भ्रमण करने से बचने की अपील की है. वहीं उन्होंने कहा है कि अभी आदर्श आचार संहिता के दरमियान चुनाव को प्रभावित करते हुए अगर पैसे का लेनदेन किया गया तो वह सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन होगा.

उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर कई धाराओं के तहत कानूनी मामला दर्ज किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई भी की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें: JMM Candidate List 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 35 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कल्पना सोरेन, बसंत सोरेन को भी टिकट

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget